Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अलर्ट! SpinOk स्पाईवेयर से इन्फेक्ट हुए ये 100 ऐप, 40 करोड़ से भी ज्यादा हो चुके हैं डाउनलोड

SpinOk Spyware अगर आप Google Play Store से बिना सोचे समझे किसी भी ऐप को डाउनलोड करते हैं तो सावधान हो जाइए। रिसर्चर ने SpinOk स्पाईवेयर से इन्फेक्ट हुए ये 100 ऐप को खोज निकाला है। आइए डिटेल से जानते हैं। (फोटो-जागरण)

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Wed, 31 May 2023 05:08 PM (IST)
Hero Image
Spyware embedded in over 100 Android apps that have 400 million downloads on the Google Play Store

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप गूगल प्ले स्टोर से बिना सोचे किसी भी ऐप को इन्स्टॉल करते हैं तो सतर्क हो जाइए। Google Play Store पर हजारों ऐप हैं जो यूजर को कुछ टास्क देती हैं। टास्क पूरा करने के बाद यूजर को फ्री में रिवार्ड देने का दावा किया जाता है।

स्पिन व्हील्स जैसे ऐप यूजर्स को फ्री में पैसे कमाने का लालच देते हैं और फिर उनकी डेटा को चुरा लेते हैं। हाल की एक रिपोर्ट से पता चला है कि विज्ञापनदाताओं के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) के रूप में एक नया स्पाईवेयर फैलाया जा रहा है, और Google Play Store पर 100 से अधिक ऐप इससे इन्फेक्ट हो गए हैं।

100 से अधिक एंड्रॉइड ऐप में मिला SpinOK स्पाइवेयर

ब्लेपिंगकंप्यूटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. वेब के रिसर्चर ने 100 से अधिक एंड्रॉइड ऐप में 'SpinOK' नामक स्पाईवेयर की खोज की है। यह स्पाईवेयर एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर स्टोर निजी डेटा को चुराकर रिमोट सर्वर पर भेजने में सक्षम है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह स्पाइवेयर SDK मॉड्यूल के रूप में छिपा हुआ है। यह मिनीगेम्स जैसे स्पिन व्हील्स के माध्यम से यूजर्स को डेली गिफ्ट देता है।

400 मिलियन से भी ज्यादा बार हुआ डाउनलोड

SpinOK स्पाइवेयर जाइरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर से फोन के सेंसर डेटा तक भी पहुंच सकता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि यह फोन पर चल रहा है या नहीं। इस स्पाइवेयर ने Google Play Store पर 100 से अधिक ऐप्स को इन्फेक्ट कर दिया है, जिसमें कुल डाउनलोड 400 मिलियन को पार कर गया है। हालांकि, उनमें से अधिकांश को पहले ही हटा दिया गया है, यदि इनमें से कोई भी ऐप आपके स्मार्टफोन पर है, तो आप उन्हें तुरंत हटा दें।

ये हैं इन्फेक्टेड टॉप 10 ऐप

  1. Noizz: video editor with music - 100 million डाउनलोड
  2. Zapya - File Transfer, Share - 100 million डाउनलोड
  3. vFly: video editor&video maker - 50 million डाउनलोड
  4. MVBit - MV video status maker - 50 million डाउनलोड
  5. Biugo - video maker&video editor - 50 million डाउनलोड
  6. Crazy Drop - 10 million डाउनलोड
  7. Cashzine - Earn money reward - 10 million डाउनलोड
  8. Fizzo Novel - Reading Offline - 10 million डाउनलोड
  9. CashEM: Get Rewards - 5 million डाउनलोड
  10. Tick: watch to earn - 5 million डाउनलोड