Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Umang App: बोलकर इन सरकारी सर्विस का उठा पाएंगे लुत्फ, यहां जानें डिटेल

उमंग ऐप को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गई है जिससे ज्यादा संख्या में लोग उमंग ऐप का इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए उमंग ऐप को वॉइस कमांड सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Wed, 06 Apr 2022 07:45 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit - Umang App File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सरकार ने उमंग ऐप (Umang App) यूजर्स की सुविधा का ख्याल रखते हुए बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल उमंग ऐप यानी यूनीफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू ऐज ग्रीवांस (Umang) को वॉइस कमांड फीचर से लैस किया गया है। मतलब यूजर्स बोलकर उमंग ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह एक वन स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स देशभर में ई-गवर्नेंस सर्विस का लुत्फ बोलकर उठा पाएंगे। यूजर Apple के Siri और Amazon के Alexa के जरिए इन सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे। सरकार की तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फर्म Senseforth.ai को ऐप अपनी सर्विस का विस्तार करेंगे।

हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है ऐप 

उमंग ऐप का वॉइस कमांड फीचर दो भाषाओं में इस्तेमाल के लिए फिलहाल उपलब्ध है। लेकिन सरकार की तरफ से जल्द 6 से 8 अन्य भारतीय भाषाओं में उमंग ऐप वॉइस कमांड फीचर दिया जा सकता है। बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने 50,000 से ज्यादा यूजर्स के लिए टेक्स्ट बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट सपोर्ट दिया था।

इन सर्विस को बोलकर कर पाएंगे इस्तेमाल 

इस अपडेट के बाद अगर आप उमंग ऐप से कई तरह के काम बोलकर किये जा सकेंगे। इसमें वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने से लेकर वैक्सिनेसन स्लॉट बुकिंग, पेंशन अमाउंट चेक करने, स्कॉलरशिप स्टेट्स को डाउनलोड करने जैसी तमाम तरह की सर्विस ऑफर की जाती हैं। इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड पासबुक और EPFO ट्रैकिंग क्लेम स्टेट्स को वॉइस कमांड के डाउनलोड करने की सुविधा दी जाती है। 

मिलेंगे ये फायदे 

UMANG ऐप में वॉइस कमांड फीचर को हाल ही में 13 सिटिजन सर्विस की वेबसाइट के लिए लाइव किया गया है। इसमें ई-रक्तकोश, ईपीएफओ, जन औषधि, ईसीआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम), नेशनल स्कॉलरशिप, एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसलिंग फॉर टेक्निकल एजूकेशन), Cowin और अटल पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। कंपनी की तरफ से जल्द कई नई सर्विस के लिए वॉइस कमांड सर्विस को अपडेट किया जा सकता है।