Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Android स्मार्टफोन पर करें Alexa से बात, बोरियत होगी दूर; यहां जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

आप Alexa ऐप के साथ कई तरह के होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स को जोड़ सकते हैं। अगर आप Alexa को अपने Android स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप Google Play Store से ऐप डाउनलोड करके ऐसा कर सकते हैं।

By Mohini KediaEdited By: Updated: Tue, 31 Aug 2021 03:22 PM (IST)
Hero Image
यह Jagran की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Alexa अमेज़न का एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट (Voice Assistant) है। आप इसे अपने स्मार्टफोन और अमेज़न के इको उत्पाद (ECO) में इस्तेमाल कर सकते हैं ला सकते हैं। यह एक तरह से हाई-टेक प्रोडक्ट है जो आपके स्मार्ट होम गैजेट्स को कंट्रोल भी कर सकता है। Alexa इंटरनेट से कनेक्ट रहता है जिसका इस्तेमाल किसी भी तरह के सवाल का जवाब पाने या अपने मन पसंद गाने वॉयस के जरिए सुनने के लिए किया जाता है| Alexa आपको कॉल करने, समय पूछने, न्यूज़, टाइमर सेट करने जैसी सर्विस ऑफर करता है|

आप Alexa ऐप के साथ कई तरह के होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स को जोड़ सकते हैं। अगर आप Alexa को अपने Android स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप Google Play Store से ऐप डाउनलोड करके ऐसा कर सकते हैं।

एलेक्सा को एंड्रॉइड पर कैसे सेट करें

1. Google Play Store से Amazon Alexa को डाउनलोड और इंस्टॉल करें

2. ऐप खोलने के लिए Amazon Alexa ऐप आइकन पर टैप करें

3. अपनी मौजूदा Amazon अकाउंट की जानकारी में लॉग इन करें, फिर साइन इन पर टैप करें। अगर आपके पास Amazon अकाउंट नहीं है तो आप एक बना सकते हैं।

4. वेरिफाई करें और लिस्ट से अपना नाम चुनें Help Alexa Get to Know You। आप I’m Someone Else पर भी टैप कर सकते हैं और अपनी जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

5. अगर आप Amazon को अपने कॉन्टैक्ट्स अपलोड करने की अनुमति देना चाहते हैं तो Allow ऑप्शन पर सेलेक्ट करें। आप Later ऑप्शन पर भी टैप कर सकते हैं।

6. निम्नलिखित स्क्रीन पर Next पर क्लिक करें। आपको ऐप इंटरफ़ेस का ओवरव्यू मिलेगा।

7. Alexa ऐप की होम स्क्रीन पर, एलेक्सा की सर्विस के बारें में जानने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें।

Alexa को कैसे कस्टमाइज़ करें

1. ऐप खोलने के लिए Amazon Alexa ऐप आइकन पर टैप करें,

2. सबसे नीचे मौजूद Devices ऑप्शन पर टैप करें।

3. All Devices ऑप्शन पर टैप करें

4. Alexa पर टैप करें।

5. निम्न स्क्रीन पर, आप अपने क्षेत्र, टाइम जोन और मेजरमेंट यूनिट को कस्टमाइज कर सकते हैं।