Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! WhatsApp चैनल क्रिएट करना हुआ आसान, अब मिली Android वाली ये सुविधा

whatsapp latest update अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल आईफोन में करते हैं तो ये लेटेस्ट अपडेट आपका दिल खुश कर सकता है।आप भी उन यूजर्स में से हैं जो पिछले कुछ दिनों से वॉट्सऐप चैनल फॉलो करने के साथ-साथ चैनल क्रिएट करने का ऑप्शन खोज रहे हैं। अगर हां तो आपका यह इतंजार खत्म हो चुका है। Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Mon, 09 Oct 2023 08:04 AM (IST)
Hero Image
इन यूजर्स के लिए WhatsApp चैनल क्रिएट करना हुआ आसान

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल आईफोन में करते हैं तो ये लेटेस्ट अपडेट आपका दिल खुश कर सकता है। क्या आप भी उन यूजर्स में से हैं जो पिछले कुछ दिनों से वॉट्सऐप चैनल फॉलो करने के साथ-साथ चैनल क्रिएट करने का ऑप्शन खोज रहे हैं। अगर हां, तो आपका यह इतंजार खत्म हो चुका है।

दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अब आईओएस यूजर्स के लिए भी वॉट्सऐप चैनल क्रिएट करने सुविधा पेश हो चुकी है।

क्या है वॉट्सऐप चैनल

,वॉट्सऐप पर चैनल फीचर नया है। इस फीचर के साथ वे यूजर्स जिनकी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छी फैन-फॉलोइंग रही है, वे वॉट्सऐप पर भी फैन्स से कनेक्ट हो सकते हैं। वॉट्सऐप यूजर अपने नाम से एक चैनल बना सकता है, यहां यूजर को फॉलो करने वाले सब्सक्राइबर्स को देखा जा सकेगा।

वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाला कोई भी फैन किसी न्यूज चैनल, बॉलीवुड सेलिब्रिटी और यूट्यूबर को खोज सकते हैं। वॉट्सऐप चैनल के जरिए यूजर अपने सब्सक्राइबर्स के लिए जरूरी जानकारियों को वॉट्सऐप पर उपलब्ध करवा सकता है।

कैसे क्रिएट कर सकते हैं वॉट्सऐप चैनल

वॉट्सऐप चैनल क्रिएट करने की सुविधा सब के लिए पेश हुई है। एक आम वॉट्सऐप यूजर भी अपना चैनल क्रिएट कर लोगों को जोड़ सकता है।

  • वॉट्सऐप चैनल क्रिएट करने के लिए सबसे पहले ऐप ओपन करना होगा।
  • अब Updates टैब पर आना होगा।
  • यहां Status के ठीक नीचे ही Channels नजर आएगा।
  • साथ में एक + आइकन भी नजर आएगा। ईस पर टैप करना होगा।
  • अब Create Channel पर टैप कर स्क्रीन पर दिए गए इन्स्ट्रक्शन को फॉलो कर चैनल बनाना होगा।

ये भी पढ़ेंः मैंने तो ग्रुप का मैसेज देखा ही नहीं, ध्यान दें! WhatsApp की ये सेटिंग है ऑन, तुरंत पकड़ा जाएगा झूठ

आईफोन यूजर्स के लिए पेश हुआ नया अपडेट

आईफोन यूजर्स वॉट्सऐप के iOS 23.20.76 वर्जन के साथ इस नई सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, चैनल क्रिएट करने की सुविधा कंपनी द्वारा धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है।