Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WhatsApp यूजर इस फीचर का नहीं कर सकेंगे अब इस्तेमाल, कंपनी ने प्लेटफॉर्म से किया रिमूव

WhatsApp वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और कई ग्रुप्स के साथ एक्टिव भी हैं तो नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।दरअसल वॉट्सऐप ग्रुप में अब एक फीचर नजर नहीं आएगा इस फीचर को कंपनी ने हटा दिया है। हम यहां ग्रुप वॉइस कॉलिंग की बात कर रहे हैं। 32 से ज्यादा मेंबर वाले वॉट्सऐप ग्रुप पर अब यूजर वॉइस कॉल नहीं कर सकेंगे।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Wed, 15 Nov 2023 04:56 PM (IST)
Hero Image
WhatsApp पर अब नजर नहीं आएगा ये फीचर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और कई ग्रुप्स के साथ एक्टिव भी हैं तो नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।

दरअसल, वॉट्सऐप ग्रुप में अब एक फीचर नजर नहीं आएगा, इस फीचर को कंपनी ने हटा दिया है। हम यहां ग्रुप वॉइस कॉलिंग की बात कर रहे हैं। 32 से ज्यादा मेंबर वाले वॉट्सऐप ग्रुप पर अब यूजर वॉइस कॉल नहीं कर सकेंगे।

क्यों हटाया गया ग्रुप वॉइस कॉलिंग फीचर

दरअसल, वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। वॉट्सऐप पर यूजर को वॉइस चैट की सुविधा मिल रही है।

इस फीचर को बड़े वॉट्सऐप ग्रुप्स के लिए लाया गया है। अगर किसी वॉट्सऐप ग्रुप में 32 से ज्यादा मेंबर्स हैं तो वे अब वॉइस कॉल नहीं कर सकेंगे, इसकी जगह मेंबर्स को वॉइस चैटिंग का ऑप्शन मिला है।

ये भी पढ़ेंः Google और WhatsApp का नया एलान, इस लिमिट के बाद ऐप चैट्स बैकअप के लिए देना होगा पैसा

वॉइस कॉलिंग और वॉइस चैट में क्या है अंतर

33-128 मेंबर वाले वॉट्सऐप ग्रुप में यूजर वॉइस कॉल की जगह वॉइस चैट कर सकते हैं। अब सवाल यहां ये आता है कि वॉइस कॉलिंग और वॉइस चैट में क्या अंतर है। दरअसल, वॉइस कॉल पर टैप करने पर सभी मेंबर का फोन रिंग करता है। फोन रिंग होने पर मेंबर्स कॉल अटेंड कर सकते हैं।

दूसरी ओर, वॉइस चैट के साथ फोन रिंग नहीं करेगा। इसकी बजाय ग्रुप के सभी मेंबर्स को एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इस नोटिफिकेशन के साथ मेंबर लाइव चैट जॉइन कर सकता है। वॉइस चैट शुरू करने वाला यूजर अपने डिवाइस की स्क्रीन पर जुड़ने वाले मेंबर्स की संख्या भी देख सकता है।

किसी स्थिति में शुरू की गई वॉइस चैट में एक भी मेंबर नहीं जुड़ता है 60 मिनट के इंतजार के बाद यह चैट एंड हो जाएगी।

फोन अपडेट करते ही गायब हो जाएगा यह फीचर

जैसे ही आप वॉट्सऐप को अपडेट कर लेते हैं लार्जर ग्रुप में वॉइस चैट का ऑप्शन नजर आएगा। यह ऑप्शन वॉइस कॉलिंग की जगह ही नजर आएगा। बता दें, 33 से कम मेंबर्स वाले ग्रुप में वॉट्सऐप यूजर को वीडियो और वॉइस कॉलिंग की सुविधा पहले की तरह ही मिलती रहेगी।