Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WhatsApp के इस फीचर्स में मिलेगा सर्च बार, जानें कैसे यूजर्स के लिए होगा फायदेमंद, यहां जानें डिटेल

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स लाता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने एक फीचर पेश किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए अपडेट्स में सर्च बार को पेश करने की तैयारी में है जिसे पहले स्टेटस के नाम से जाना जाता था। इसकी मदद से आप सर्च करके चैनल या अपने कॉन्टैक्ट को खोज सकेंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Sat, 07 Oct 2023 11:18 AM (IST)
Hero Image
whatsApp में आ रहा है नया फीचर, यहां जानें क्या मिलेगा खास

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वाट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों लोग करते हैं। कंपनी ने भी अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए नए अपडेट लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने ग्लोबली अपने प्लेटफॉर्म पर चैनल्स फीचर को पेश किया है।

इसके बाद कंपनी ने स्टेटस का नाम बदल कर अपडेट्स कर दिया , जिसमें आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स के स्टेटस के साथ -साथ चैनल भी शामिल होते हैं। ये वो चैनल्स होते हैं, जिसे यूजर्स ने फॉलो किया होता है।

अब खबर मिल मेटा अपने लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में नया अपडेट लाया है। पता चला है कि Google Play बीटा प्रोग्राम में एक नया अपडेट जारी किया है और ये अपडेट केवल एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट में मिली जानकारी

वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बताया कि लेटेस्ट अपडेट वॉट्सऐप के अपडेट्स टैब में एक नया सर्च बार ला रहा है। इसकी मदद से आप स्टेटस अपडेट के साथ-साथ चैनल्स भी को भी खोज सकेंगे।

फिलहाल ये सर्च बार केवल कुछ बीटा टेस्टर्स तक ही सीमित है। अभी तक वॉट्सऐप ने यह भी बताया है कि इस सुविधा को सभी यूजर्स तक कब पहुचायां जाएगा।

यह भी पढ़ें- WhatsApp ला रहा है Secret Code फीचर, अब और बेहतर होगी आपके चैट की सिक्योरिटी

कैसे काम करेगा अपडेट टैब सर्च बार

  • जैसा कि हम जानते हैं कि वॉट्सऐप पिछले महीने से अपडेट्स टैब में सर्च बार जोड़ने पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अपडेट्स टैब के अंदर सर्च बार के सबसे ऊपर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
  • इस फीचर के साथ यूजर स्टेटस अपडेट, फॉलो किए गए चैनल्स और नए चैनल्स को खोज सकते हैं।
  • अगर आप भी इस अपडेट के बारे में जानना चाहते है तो आपको Google Play Store से ऐप को अपडेट करने के बाद दो बार बंद करने का सुझाव दिया जाता है।
  • यह सुविधा यूजर्स के लिए उपयोगी होगी, क्योंकि नए अपडेट्स टैब में किसी खास कॉन्टैक्ट के स्टेटस अपडेट की खोजना आसान हो जाएगा

यह भी पढे़ं- WhatsApp ला रहा है Pinned Messages फीचर, खास इन यूजर्स को ही मिल रहा नया अपडेट