Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Honor X8b: 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन, चेक करें कीमत

Honor ने अपने यूजर्स के लिए मिड रेंज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Honor X8b है। दरअसल Honor का नया स्मार्टफोन Honor X8 का नया वर्जन है। Honor का नया स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन 50MP फ्रंट फेसिंग और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 17 Dec 2023 01:41 PM (IST)
Hero Image
Honor X8b: 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ लान्च हुआ नया स्मार्टफोन, चेक करें कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने अपने यूजर्स के लिए मिड रेंज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Honor X8b है। दरअसल, Honor का नया स्मार्टफोन Honor X8 का नया वर्जन है। आइए जल्दी से Honor X8b के स्पेसिफिकेशन और कीमत से जुड़ी जानकारियों पर एक नजर डाल लें-

Honor X8b के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर-Honor X8b फोन को Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले- Honor X8b फोन को कंपनी  6.7 इंच की एमोलेड, फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ लेकर आई है।

रैम और स्टोरेज-Honor का नया स्मार्टफोन 8GBRAM +128GB स्टोरेज, 8GBRAM +256GB स्टोरेज, 8GBRAM +512 GB स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा-Honor X8b फोन को 108MP मेन, 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है।

बैटरी-Honor X8b फोन 4,500mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम- Honor X8b फोन Android 14 बेस्ड Magic OS 7.2 UI के साथ लाया गया है। फोन Magic Capsule notifications फीचर के साथ लाया गया है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp का नया Message Pin फीचर Chat Pin से है एकदम अलग, 1 महीने तक नहीं गायब होगा जरूरी मैसेज

Honor X8b की कीमत

ऑनर के नए फोन को $240 में लॉन्च किए जाने की जानकारी है। हालांकि, यह फोन किन-किन देशों के लिए खरीदारी के लिए पेश होगा इसकी जानकारी नहीं है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः ईयरबड्स और नेकबैंड दोनों की तरह काम करेंगे Noise के नए Pure Pods, सिंगल चार्ज में 80 घंटे तक कर सकेंगे इस्तेमाल