Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oppo A2m: 12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी के साथ ओप्पो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A2m Launched Today ओप्पो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए Oppo A2m पेश किया है।ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo A2m को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट के साथ पेश किया है। Oppo A2m स्मार्टफोन को कंपनी ने Android 13 बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ पेश किया है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Wed, 25 Oct 2023 02:44 PM (IST)
Hero Image
12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी के साथ ओप्पो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजी डेस्क,नई दिल्ली। ओप्पो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए Oppo A2m पेश किया है।

ओप्पो के इस स्मार्टफोन को लेकर सबसे पहले खबरें सितंबर में सामने आई थीं। चलिए जल्दी से ओप्पो के नए स्मार्टफो की कीमत और खूबियों को लेकर जानकारियां चेक कर लें।

Oppo A2m के स्पेसिफिकेशन

  • प्रोसेसर- ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo A2m को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट के साथ पेश किया है।
  • डिस्प्ले- Oppo A2m स्मार्टफोन 6.56 इंच के LCD स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 nits पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।
  • रैम और स्टोरेज- Oppo A2m स्मार्टफोन को कंपनी ने 6/8/12GB रैम ऑप्शन और 128/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है।
  • कैमरा- Oppo A2m स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल रियर कैमरा के साथ 13MP प्राइमरी सेंसर और 5MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है।
  • बैटरी- Oppo A2m स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया गया है।
  • कलर- Oppo A2m स्मार्टफोन को ग्राहक Starry Night Black और Flying Frost Purple कलर में खरीद सकते हैं।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Oppo A2m स्मार्टफोन को कंपनी ने Android 13 बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ पेश किया है।

ये भी पढ़ेंः Ookla Speedtest Awards: Jio को मिला भारत के नंबर वन नेटवर्क का टैग, 9 मोबाइल अवार्ड जीत कर रचा इतिहास

Oppo A2m की कीमत

बता दें, ओप्पो का नया स्मार्टफोन Oppo A2m चीन में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने फोन के तीन वेरिएंट पेश किए हैं। 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट 1,499 युआन( लगभग 17,000 रुपये) में लाया गया है।

6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,600 रुपये) और टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ फोन की कीमत 2,099 युआन (लगभग 24,000) रुपये है।