Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Boat ने लांच की अपनी नई SmartWatch Xtend Sport,क्रिकेट के दीवानों के लिए दिया गया ये खास फीचर

भारतीय कंपनी Boat ने अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Xtend Sport को लॉन्च कर दिया है। यह Boat की Xtend सीरीज का ही नया मॉडल Xtend Sport है। यह स्मार्टवॉच उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिन्हें अपनी सेहत की काफी चिंता रहती है।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Sun, 19 Jun 2022 07:33 AM (IST)
Hero Image
boat smartwatch photo credit- boat official website

नई दिल्ली,टेक डेस्क। भारतीय कंपनी Boat ने अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Xtend Sport को लॉन्च कर दिया है। यह Boat की Xtend सीरीज का ही नया मॉडल Xtend Sport है। यह स्मार्टवॉच उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिन्हें अपनी सेहत की काफी चिंता रहती है। इसी कारण बोट इसे अपनी best fitness watch भी बता रही है। बोट की इस स्मार्टवॉच में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर में लांच हुई है। कंपनी ने इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी है। यह बोट की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

बोट की स्मार्टवॉच Xtend Sport के खास फ़ीचर्स

स्मार्टवॉच की 1.69 इंच की चकोर (Square) डायल वाली स्क्रीन से HD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा वॉच में 550 निट्स की पीक ब्रॉइटनेस भी मिलती है। इससे यूजर्स सूरज की रोशनी में भी स्मार्टवॉच देख सकेंगे।

Boat Xtend Sport का सबसे खास फीचर यह है कि कंपनी ने इसमें 700 से ज्यादा Active Modes दिए हैं। इनमें डांस, जॉगिंग, क्रिकेट, ऐरोबिक्स, रनिंग और स्विमिंग आदि मोड के नाम आते हैं। बोट ने भी अपने एक बयान में कहा है कि Boat Xtend Sport smartwatch जॉगिंग से लेकर स्विमिंग, पियानो से बैले, योगा से लेकर एरोबिक्स और लॉन्ड्री से लेकर पेंटिंग आदि सभी प्रकार की उन गतिविधियों को ट्रैक कर सकती है जो यूजर्स को उनकी कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकें। इसके अलावा इसका बड़ा आकर्षण यह है कि स्मार्टवॉच आपको क्रिकेट मैच के लाइव स्कोर की जानकारी भी देगी। बोट ने अपनी इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए हैं,जिन्हें आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकते हैं।

तो वहीं इसके अन्य फीचर्स की बाते करें इसमें कई सेंसर भी दिए गए हैं जैसे कि 24 घंटे का हार्ट रेट सेंसर, SPO2 मॉनिटर और एक पेडोमीटर जो वास्तविक समय (real time) में आपके फिटनेस लेवल की निगरानी करने के साथ ट्रैक भी करता है। स्मार्टवॉच को boat Crest ऐप के साथ चलाया जा सकता है।

स्मार्टवॉच में 200 mAh की बैटरी लगी हुई है। घड़ी में ASAP टेक्नॉलजी दी गई है। कंपनी के अनुसार इस टेक्नॉलजी से 30 मिनट में smartwatch चार्ज होकर 7 दिन तक का बैकअप देगी।