Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

boAt Xtend टॉक स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगी ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, यहां जानें स्पेसिफिकेशंस

boAt ने अपनी नई बजट boAt Xtend talk स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। इसमें 2.5D कर्व्ड स्क्रीन ब्लूटूथ कॉलिंग और IP68 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है। BoAt Xtend Talk की शुरुआती कीमत 2999 रुपये है। आइये इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Fri, 26 Aug 2022 03:22 PM (IST)
Hero Image
boAt Xtend टॉक स्मार्टवॉच भारत में हुआ लॉन्च, जानें डिटेल PC- Boat

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय वियरेबल ब्रांड boAt ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच की घोषणा की है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, एलेक्सा के लिए सपोर्ट, IP68 रेटिंग जैसे कई फीचर्स हैं। इस बजट स्मार्टवॉच में आपको 2.5D कर्व्ड स्क्रीन मिलती है, जिसकी कीमत 3,000 रुपये से कम है। बता दें कि इस डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

BoAt Xtend Talk स्मार्टवॉच की कीमत

BoAt Xtend Talk की शुरुआती कीमत 2,999 रुपये है। इसे आप Amazon India और अन्य पोर्टल्स के जरिए खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच को तीन कलर ऑप्शंस- पिच ब्लैक, चेरी ब्लॉसम और टीम ग्रीन में पेश किया गया है।

BoAt Xtend Talk स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस

BoAt स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर और VO2 मैक्स मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। यह स्टेप्स, कैलोरी आदि को ट्रैक करने में सक्षम होगी।

ये डिवाइस 60+ स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। इसके अलावा आपको ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन फीचर भी मिलता है। कंपनी दावा कर रही है कि यूजर्स को सामान्य इस्तेमाल के साथ 10 दिन और ब्लूटूथ कॉलिंग इनेबल्ड के साथ 2 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। ये स्मार्टवॉच काफी यूजर फ्रेंडली है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Xtend टॉक वॉच में IP68 रेटिंग का सपोर्ट है। कंपनी यह भी दावा है कि वॉच में 150 से अधिक वॉच फेस का सपोर्ट है।

इसमें 300mAh की बैटरी और 1.69 इंच का डिस्प्ले है जो एचडी रिज़ॉल्यूशन पर काम करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि फिटबिट ने भी हाल ही में अलग-अलग प्राइज सेगमेंट पर तीन नए वियरेबल्स लॉन्च किए। लेकिन ये सभी स्मार्टवॉचेज 5,000 रुपये से अधिक कीमत पर आते हैं। फिटबिट इंस्पायर 3 उनमें से सबसे सस्ता है और इसे भारत में 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं फिटबिट वर्सा 4 की कीमत 20,499 रुपये है, जबकि फिटबिट सेंस 2 को 20,499 रुपये में पेश किया गया है।