Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

iOS 17.1.1: iPhone यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, इस बग की वजह से आ रही थी परेशानी

Apple ने अपने कस्टमर्स के लिए नया iOS अपडेट को पेश किया है। बता दें कि ये एक माइनर अपडेट है जिसे एक गिल्च के कारण लॉन्च किया गया है। इस अपडेट को वेदर लॉक स्क्रीन विजेट में गलत दिख रहे सिंबल को ठीक करने के लिए पेश किया है। आइये इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से जानते है।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Wed, 08 Nov 2023 09:12 AM (IST)
Hero Image
iOS 17.1.1: iPhone यूजर्स के लिए आया नया अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple इस साल काफी चर्चा में रहा है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट आईफोन यानी iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने iOS 17 अपडेट को भी पेश किया था, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

फिलहाल कंपनी ने नया 17.1.1 अपडेट को पेश किया है, जो एक माइनर अपडेट है। इसकी मदद से कंपनी ने कुछ बग की समस्या को दूर करने की कोशिश की है। इस अपडेट में वेटर लॉक स्क्रीन विजेट में दिख रहें गलत स्नोफॉल सिंबल को ठीक करने के लिए पेश किया गया है।

बता दें कि इस अपडेट को iOS 17.1 के कुछ समय बाद ही पेश किया गया है। बता दें कि इस अपडेट के साथ यूजर्स को नए फीचर्स मिले हैं, जिसमें आपको बेहतर एयरड्राप शेयरिंग और बेहतर एपल म्यूजिक इंटीग्रेशन को पेश किया गया है।

iPhone 15 में हो रही थी परेशानी

  • ये नया iOS 17.1.1 के साथ कंपनी ने iPhone 15 मॉडल में हो रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है।
  • बता दें कि कुछ गाड़ियों में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC फीचर्स और Apple Pay नहीं दिख रहे थे।
  • इसका सबसे बड़ा कारण आइफोन और कार के बीच तालमेस नहीं होने के कारण हो रहा है।

यह भी पढ़ें- iOS 17.2: नए अपडेट के साथ iPhone में मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, इन यूजर्स को होगा फायदा

इन बातों का रखें ध्यान 

  • जैसा कि हम बता चुके है कि नया अपडेट कुछ बग को फिक्स करने के लिए लाया गया है। ऐसी स्थिति में सभी आईफोन तो इस नए अपडेट को अपनाना चाहिए।
  • इस नए अपडेट को पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आपका डिवाइस लेटेस्ट iOS वर्जन पर काम करना चाहिए।
  • इसके अलावा अपडेट को इस्टॉल करने के लिए बेहतर कनेक्शन और फुल चार्जिंग होनी चाहिए।

iOS 17.1.1 कैसे करे अपडेट

अगर आप अपने डिवाइस को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये इसके बारे में जानते हैं। 

  • अपडेट के सबसे पहले अपने iPhone के सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने Genral पर टैप करें।
  • यहां आपको साफ्टवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा, उसपर टैप करें।
  • अब आपको उपलब्ध अपडेट के बारे में जानकारी दी जाएगी, इसे डाउनलोड और इस्टॉल करें।
  • इसके बाद अपना पासकोड डालें और सभी नियमों के लिए हामी भरें।
  • अब आपको नया अपडेट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- iOS 17.1 And iPadOS 17.1: Apple ने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए रिलीज किया नया अपडेट, चेक करें डिटेल्स