Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lenovo Yoga ने डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ 2-in-1 लैपटॉप Duet 7i, IdeaPad Duet 3 को भारत में किए लॉन्च, रिमोट वर्किंग और ऑनलाइन लर्निंग को बनाएं आसान

Lenovo ने अपने Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3 डिटैचेबल लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइस की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होगी और इसका उद्देश्य रिमोट वर्किंग ऑनलाइन लर्निंग और वर्चुअल सोशल गैदरिंग को आसान बनाना है।

By Mohini KediaEdited By: Updated: Fri, 09 Jul 2021 05:25 PM (IST)
Hero Image
यह Lenovo की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंडिया में वर्क फ्रॉम होम कल्चर के चलते और बढ़ती डिमांड को देखते हुए लैपटॉप मार्केट का हब बन गया है. कंपनियां डेली बेसिस पर अपने एडवांस और लेटेस्ट मॉडल पेश कर रही है. इसी के साथ दिग्गज ब्रांड Lenovo ने अपने  Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3 डिटैचेबल लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइस की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होगी और इसका उद्देश्य रिमोट वर्किंग, ऑनलाइन लर्निंग और वर्चुअल सोशल गैदरिंग को आसान बनाना है।

2-इन-1 Lenovo  Yoga Duet 7i और  Lenovo IdeaPad Duet 3 डिवाइस यूजर्स को कीबोर्ड अटैच करने के बाद टैबलेट मोड (किक स्टैंड के साथ या बिना) और ट्रेडिशनल लैपटॉप मोड दोनो का एक्सपीरियंस एक साथ देता है। Lenovo Yoga Duet 7i 11th जनरेशन के Intel Core i5 प्रोसेसर से संचालित है और इसमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स दिए गए हैं।

Lenovo Yoga Duet 7i, Lenovo IdeaPad Duet 3 की भारत में कीमत

नए Lenovo Yoga Duet 7i की कीमत 79,999 और रुपये से शुरू होती है और Lenovo IdeaPad Duet 3 की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस की सेल 12 जुलाई दोपहर 12 बजे (दोपहर) से शुरू होगी। Lenovo Yoga Duet 7i Lenovo की वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा, जबकि Lenovo IdeaPad Duet 3 Lenovo.com और ऑनलाइन पार्टनर प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध होगा। Lenovo Yoga Duet 7i स्लेट ग्रे केस कलर में आता है और IdeaPad Duet 3 ग्रेफाइट ग्रे केस कलर में आता है।

Lenovo Yoga Duet 7i के स्पेसिफिकेशन

ये लैपटॉप Windows 10 OS पर चलता है। इसमें 13 इंच का WQHD 2K (2,160x1,350 पिक्सल) IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसमें 450 nits ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। यह Intel के 11th जनरेशन के Core i5 CPU पर काम करता है और Intel Iris Ze ग्राफिक्स को इंटीग्रेट करता है। 

लैपटॉप 16GB तक रैम और 1TB PCIe SSD के साथ आता है। पीछे की तरफ 5MP का कैमरा और फ्रंट में 5 MP का इंफ्रारेड कैमरा है। बैटरी लाइफ को 10.8 घंटे तक रेट किया गया है| जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है जो कि Lenovo क्यू-कंट्रोल इंटेलिजेंट कूलिंग फीचर के साथ 20 % तक बैटरी लाइफ को एक्सटेंड कर सकता है। 

यह डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट को सपोर्ट करता है। Yoga Duet 7i  लेनोवो ई-कलर पेन, HD ऑडियो चिप, दो 1W स्टीरियो स्पीकर को सपोर्ट करता है और यह TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। पोर्ट्स में तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं, जिनमें से दो वीडियो-आउट करने में सक्षम हैं। इसमें एक एसडी कार्ड रीडर और एक हेडफोन जैक भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5 दिया गया है. लैपटॉप का वजन 1.16kg है और यह Lenovo Voice Assistant को सपोर्ट करता है।

Lenovo IdeaPad Duet 3i स्पेसिफिकेशन

Lenovo IdeaPad Duet 3i में 10.23-इंच WUXGA (1,920x1,080 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है जिसमें 330 nits ब्राइटनेस है। यह विंडोज 10 ओएस पर रन करता है और INTEL सेलेरॉन N4020 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 4GB रैम और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ऑनबोर्ड है। 

यह Intel UHD ग्राफिक्स 600 को इंटीग्रेट करता है। लैपटॉप Lenovo डिजिटल पेन, HD ऑडियो चिप, दो 1W स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ v5 शामिल है, और इसका वजन सिर्फ 0.86kg है।

Lenovo IdeaPad Duet 3 का दावा है कि 7 घंटे की बैटरी लाइफ और हेंड-फ्री कम्यूनिकेशन को Cortana डिजिटल असिस्टेंट प्लस डुअल 360-डिग्री mics के साथ आसान बना दिया गया है। वेबकैम पर एक प्राइवेसी शटर भी है।