Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

3500mAh बैटरी और Stylus सपोर्ट के साथ LG Stylo 5 लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर्स

LG Stylo 5 कंपनी के पुराने LG Stylo 4 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। अगर हार्डवेयर की बात की जाए तो LG Stylo 5 अपने डाउनग्रेडेड वेरिएंट से ज्यादा अपग्रेडेड नहीं है

By Shilpa Srivastava Edited By: Updated: Mon, 01 Jul 2019 02:23 PM (IST)
Hero Image
3500mAh बैटरी और Stylus सपोर्ट के साथ LG Stylo 5 लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। LG ने स्टाइलस फोन सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसक नाम LG Stylo 5 है। यह फोन कंपनी के पुराने LG Stylo 4 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। अगर हार्डवेयर की बात की जाए तो LG Stylo 5 अपने डाउनग्रेडेड वेरिएंट से ज्यादा अपग्रेडेड नहीं है। इसमें पहले की ही तरह हार्डवेयर और डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑन-स्क्रीन मेमो और ऑप्टीमाइज्ड ऐप्स जैसे प्री-इंस्टॉल्ड फीचर्स के साथ आता है।

LG Stylo 5 की कीमत और उपलब्धता: इसकी कीमत 229.99 डॉलर यानी करीब 15,900 रुपये है। इसे अमेरिका आधारित सर्विस प्रदाता कंपनी क्रिकेट द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। यह कंपनी इस फोन के साथ कई ऑफर्स दिए जाएंगे। फिलहाल इस फोन को केवल अमेरिका में क्रिकेट प्रदाता कंपनी द्वारा ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे अमेरिका के बाहर कब लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे ब्लॉन्ड रोज और प्लेटिनम ग्रे कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है।

अगर आप LG स्मार्टफोन खरीदना का चाहते हैं तो Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

LG Stylo 5 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस फुलविजन डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2160 है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें मीडियाटेक या क्वालकॉम में से कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरीज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अगर आप LG स्मार्टफोन खरीदना का चाहते हैं तो Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

फोन को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन स्टाइलस-सेंट्रिक फीचर्स के साथ आता है। साथ ही इसमें पॉप मेमो, क्विकमेमो प्लस, ड्रॉ चैट, कलरिंग बुक, पॉप लेंस और पेन कीपर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें:

Huawei Mate 30 Pro 5G स्मार्टफोन दिसंबर में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

इस शहर में Airtel ने बंद की अपनी 3G सेवाएं

Redmi 7A को भारत में 4 जुलाई को किया जाएगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी