Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1 लाख 38 हजार रुपये की कीमत में आते हैं ये Earphones, आखिर क्यों इतना मंहगा है ये डिवाइस, यहां जानें जरूरी डिटेल

टॉप क्लास फैशन ब्रांड louis vuitton ने अपना ईयरबड लॉन्च किया है जिसकी कीमत इतनी है की आप नया iPhone 15 Pro Max खरीद सकते हैं। जी हां इस ईयरबड की कीमत 1.38 लाख रुपये के आसपास है। आज हम जानेंगे कि आखिर इस डिवाइस में ऐसा क्या खास है जिसके कारण इसका कीमत इतनी अधिक है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Fri, 22 Dec 2023 07:12 PM (IST)
Hero Image
Louis Vuitton Horizon Light Up Earphones: 1 लाख से अधिक कीमत में आता है ये डिवाइस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम सुनते हैं कि कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए सस्ते डिवाइस ला रही है ताकि वे बेहतर एक्सपीरियंस के साथ-साथ ज्यादातर लोगों तक अपने डिवाइस पहुंचा पाएं। मगर क्या अपने कभी सोचा है कि क्या हो अगर कोई डिवाइस इतना महंगा हो कि आपकी 3 से 6 महीने की सैलरी खर्च हो जाएं।

अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही एक गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत बुहत से लोगों की 3 महीने की सैलरी के बराबर है। हम Louis Vuitton Horizon Light Up ईयरफोन की बात कर रहे हैं, जिसकी कीमत 1.38 लाख है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Louis Vuitton Horizon ईयरबड की कीमत

  • इस डिवाइस की कीमत 1,660 डॉलर तय की गई है, यानी कि इस डिवाइस में आपको 1.38 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी।
  • सीधी भाषा में कहे तो इस डिवाइस की कीमत के आप टॉप स्मार्टफोन ब्रांड एपल का लेटेस्ट iPhone 15 Pro Max खरीद सकते हैं।

यह भी पढें- रजनीकांत स्टाइल में iPhone ने बचाई इजरायल सिपाही की जान, यहां जाने जरूरी डिटेल

Louis Vuitton Horizon ईयरबड के फीचर्स

  • अब सवाल उठता है कि आखिर ये डिवाइस इतना महंगा क्यों है। हम उम्मीद करते हैं कि इसमें जरूर बहुत ही खास फीचर्स होंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।
  • इस डिवाइस के डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको सिल्वर बैक-प्रिंटिंग के साथ सैफायर ग्लास टॉप डिस्क मिलते हैं।
  • इसके अलावा इसमें आपको पॉलिश स्टील कलर कनेक्टेड मोनोग्राम पैटर्न भी दिखाई देता है, जिस कारण इसको टॉप क्लास प्रीमियम लुक मिलता है।
  • इस डिवाइस में सिल्वर पीवीडी-कोटिंग के साथ एल्यूमिनियम फ्रेम और स्टेनलेस स्टील चार्जिंग केस मिलता है, जिसमें आपको लुई वुइटन ब्रांडिंग और एक एलईडी लाइट रिंग दिखाई देगी।

Louis Vuitton Horizon के स्पेसिफिकेशंस

  • इस डिवाइस में आपको 11mm के बेरिलियम ड्राइवर और डुअल डिजिटल और एक एनालॉग माइक के साथ आते हैं।
  • इसके अलावा इसमें कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.2 की सुविधा है। एक बार डिवाइस को चार्ज करने पर आपक इसके 12 घंटे तक चला सकते हैं।

यह भी पढें- 9 रुपये से कम की डेली कीमत में आता है Vi का ये सलाना प्लान, मिलेगा Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन, यहां जानें डिटेल