Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moto G Play (2024): 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया फोन, चेक करें कीमत

मोटोरोला ने अपने यूजर्स के लिए Moto G Play (2024) लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च हुआ है। मालूम हो कि इससे पहले कंपनी ने अपनी पॉपुलर G Series में Moto G Play (2023) को लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी ने साल 2022 में लॉन्च किया था। इसी कड़ी में नया फोन Moto G Play (2023) के सक्सेसर के रूप में एंट्री कर चुका है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 17 Jan 2024 08:05 AM (IST)
Hero Image
Moto G Play (2024): 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया फोन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपने यूजर्स के लिए Moto G Play (2024) लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च हुआ है।

मालूम हो कि इससे पहले कंपनी ने अपनी पॉपुलर G Series में Moto G Play (2023) को लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी ने साल 2022 में लॉन्च किया था। इसी कड़ी में नया फोन Moto G Play (2023) के सक्सेसर के रूप में एंट्री कर चुका है।

Moto G Play (2024) के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- Moto G Play 2024 को कंपनी ने Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

डिस्प्ले- Moto G Play (2024) को कंपनी ने 6.5 इंच के HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया है।

रैम और स्टोरेज- नया फोन (Moto G Play 2024) 4GB RAM के साथ लाया गया है। फोन में 2GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी मिलती है। फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है।

कैमरा- Moto G Play (2024) को कंपनी ने 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया है। मेन कैमरा एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ पेयर किया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी- Moto G Play 2024 को कंपनी 5,000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ लेकर आई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम- Moto G Play 2024 स्मार्टफोन Android 13 OS पर रन करता है।

ये भी पढ़ेंः Motorola G34 5G: 50MP कैमरा वाला मोटो फोन आज मिलेगा सस्ता, पहली सेल होने जा रही लाइव

Moto G Play (2024) की कीमत

कीमत की बात करें तो Moto G Play (2024) को 150 डॉलर में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में मोटोरोला का यह फोन 8 फरवरी को पहली सेल में खरीदारी के लिए पेश होगा। Moto G Play (2024) को कंपनी ने sole Sapphire Blue कलर में लेकर आई है।