Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय बाजार में नए फीचर के साथ वापस आया Nokia 2660 Flip क्लासिक फोन, यहां देखें खासियत

एक वक्त ऐसा था जब हम फीचर फोन का इस्तेमाल करते थे। सैमसंग और नोकिया सबसे ज्यादा इस तरह के फोन लाती थी। उन पुरानी यादों को ताजा करने नोकिया ने अपने एक पुराने फोन Nokia 2660 Flip को लॉन्च किया है।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Thu, 01 Sep 2022 03:33 PM (IST)
Hero Image
Nokia 2660 Flip क्लासिक फोन भारत में लॉन्च, जानें डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने आज एक और क्लासिक फोन को फिर से जीवंत कर दिया है। कंपनी ने Nokia 2660 Flip को लॉन्च किया है, जो कॉल काटने को कूल बनाने वाले फीचर के साथ आने वाला एक फ्लिप फोन है। बस एक फ्लिप और आपका कॉल चला जाता है। यह एक फीचर फोन है जिसमें एक बड़ा डिस्प्ले और T9 कीबोर्ड है। यह फोन के ऊपर के हिस्से के नीचे तब तक छिपा रहता है जब तक आप इसे ऊपर की ओर फ़्लिप नहीं करते है। चूंकि यह एक फ्लिप फोन है, यह दो डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें से एक अंदर की तरफ और एक बाहर की तरफ होता है।

Nokia 2660 Flip की कीमत

भारत में Nokia 2660 Flip की कीमत 4,699 रुपये रखी गई है। इस फोन को आप नीले, काले और लाल कलर ऑप्शंस मे खरीद सकते हैं। बता दें कि नोकिया का नया फ्लिप फोन सभी रिटेल आउटलेट्स, नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और अन्य शॉपिंग वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।

Nokia 2660 Flip के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 2660 Flip में ज़ूम-इन इंटरफ़ेस के साथ अंदर की तरफ 2.8-इंच डिस्प्ले का डिस्प्ले दिया गया है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह आपको ज्यादा मेहनत किए बिना स्क्रीन पर जो है, उसे पढ़ने में मदद करेगा। यह फीचर खासकर उन वरिष्ठ नागरिकों की मदद कर सकती है, जिन्हें स्क्रीन पढ़ने में कठिनाई होती है। वहीं एक्सेसिबिलिटी के लिए, फोन में हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी (HAC) भी है। हालांकि बाहर वाला डिस्प्ले इंटरेक्टिव नहीं है, लेकिन यह समय और अन्य अलर्ट दिखाता करता है। फोन में एक T9 कीबोर्ड है, जो टाइप करने पर "क्रिस्टल-क्लियर" ध्वनि करता है। Nokia 2660 Flip 1450mAh की बैटरी के साथ आता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह फोन एक बार चार्ज करने के बाद कई घंटो तक चलता है और इसे दोबारा बहुत देर बाद चार्ज करना पड़ता है। इसके अवाला इस नई फोन में आइकॉनिक स्नेक गेम भी है।