Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लार्ज पिज्जा की कीमत में आ जाएगा Nokia का ये फोन, UPI पेमेंट और वायरलेस रेडियो के साथ है बुहत से खास फीचर्स

नोकिया ने अपने कस्टमर्स को ध्यान में रखकर बजट फोन डिजाइन करता है। इस बार भी कंपनी ने ऐसा फीचर फोन पेश किया है जिसकी कीमत 1000 रुपये से कम है। हम Nokia 105 क्लासिक फोन की बात कर रहे हैं जो कई खास फीचर्स के साथ आता है जिसमें वायरलेस एफएम रेडियो और UPI पेमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Thu, 26 Oct 2023 05:34 PM (IST)
Hero Image
Nokia ने लॉन्च किया नया फोन, यहां जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्कस नई दिल्ली। जानी मानी कंपनी नोकिया ने अपने नए फीचर फोन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। इस फोन के साथ आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। नया Nokia 105 क्लासिक एक 2G फीचर फोन है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको इन बिल्ड UPI पेमेंट, एफएम रेडियो और अल्फान्यूमेरिक कीपैड का विकल्प मिलता है। आइये इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nokia 105 Classic की कीमत

  • कीमत की बात करें तो नोकिया के इस फीचर फोन को आप केवल 999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
  • इस फोन को आज यानी 26 अक्टूबर से किसी भी रिटेल स्टोर और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
  • कंपनी ने इसे 2 कलर ऑप्शन और 4 वेरिएंट में पेश किया है।
  • इसमें आपको चारकोल और ब्लू कलर मिलता है। इसके साथ कंपनी इसे सिंगल और डुअल सिम के अलावा चार्जर और बिना चार्जर के पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें -16GB रैम और 50MP कैमरा के साथ नए अवतार में आया Nokia G42 5G, कीमत और फीचर्स भी है बहुत खास

Nokia 105 Classic के फीचर्स

  • जैसा कि हम बता चुके है कि यह एक 2G फीचर फोन है, जो कई खास फीचर्स के साथ आता है।
  • कंपनी ने इस डिवाइस में बेहतरीन डिजाइन पेश किया है। इसके अलावा इसका कॉम्पेक्ट डिजाइन इसे ईजी टू हैंडल बनाता है।
  • इसमें आपको इन बिल्ड UPI पेमेंट ऑप्शन  है , जो आपको  सरल और स्मूद पेमेंट करने में मदद करता है।
  • इस डिवाइस में आपको लंबी चलते वाली 800mAh की बैटरी दी गई है, जो इसे पूरे दिन चलने के लिए प्रेरित करती है।
  • Nokia 105 क्लासिक में वायरलेस एफएम रेडियो दिया गया है, जो इसे बिना इयरफोन के भी एक्सेस करने देता है।
  • जैसा कि हम बता चुके है कि डिवाइस डुअल और सिगंल दोनों ऑप्शन के साथ आता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें -Nokia G42 5G स्मार्टफोन का पिंक कलर वेरिएंट जल्द करेगा एंट्री, 16GB रैम के साथ मिलेगा 50MP का ट्रिपल कैमरा