Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi 12 4G और Xiaomi Smart TV X भारत में हुए लॉन्च, कीमत और फीचर्स हैं कमाल

Redmi 12 4G स्मार्टफोन और Xiaomi Smart T X सीरीज लॉन्च हो गए हैं। शाओमी ने भारत एक साथ चार डिवाइस लॉन्च किए हैं। इसमें Redmi 12 5G Redmi 12 4G Xiaomi smart TV X series और Redmi watch 3 active शामिल हैं। हम रेडमी 12 4G और शाओमी स्मार्ट TV एक्स सीरीज की बात करेंगे। आइये इनके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Tue, 01 Aug 2023 04:49 PM (IST)
Hero Image
Redmi launched Redmi 12 4G and Xiaomi Smart TV X series

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi 12 सीरीज को आज भारत में 4G और 5G वेरिएंट में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी टीवी सीरीज को भी लॉन्च किया है। Redmi 12 4G मॉडल 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट में एंड्रॉइड-आधारित MIUI 14 मिलता हैं।

Redmi 12 4G की कीमत

Redmi 12 4G के बेस 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैं, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इस डिवइस पर आपको बैंक ऑफर या 1,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। यह मॉडल जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पेस्टल ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

Redmi 12 4G के स्पेसिफिकेशंस

Redmi 12 4G में 6.79 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,460 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 450nits है। इसकी स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती हैं। Redmi 12 4G एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है।

Redmi 12 4G कैमरा

कैमरा की बात करें तो Redmi 12 4G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथका सेंसर शामिल है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Redmi 12 सीरीज के फोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Xiaomi Smart TV X-सीरीज

नई Xiaomi स्मार्ट टीवी X-सीरीज कंपनी द्वारा स्मार्ट टीवी X प्रो सीरीज पेश करने के कुछ हफ़्ते बाद आई है। ये टीवी चार आकारों - 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में उपलब्ध हैं। टीवी के डिस्प्ले में अंतर के अलावा, सभी मॉडलों में स्पेसिफिकेशंस एक समान हैं।

इसका डिस्प्ले 3840x2160 रिजॉल्यूशन देता है और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। Xiaomi TV स्क्रीन पर कॉन्टेक्ट के कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को ट्यून करने के लिए एक मालिकाना ‘विविड पिक्चर इंजन’ का उपयोग करता है। यह क्वाड-कोर चिपसेट के साथ आता है और Google TV OS पर चलता है।

इसके साउंड सिस्टम को 30W आउटपुट देने का दावा किया गया है। इसमें डॉल्बी और DTS का भी सपोर्ट है। अन्य प्रमुख विशेषताओं में डुअल-बैंड वाई-फाई, दो यूएसबी-ए पोर्ट और तीन HDMI पोर्ट शामिल हैं। Xiaomi स्मार्ट टीवी Xiaomi स्मार्ट टीवी की बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी।