Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9AT, यहां मिलेगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi 9AT में यूजर्स को तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं और इसे Redmi 9A का ही अपग्रेडेड वर्जन कहा जा रहा है।

By Renu YadavEdited By: Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:06 AM (IST)
Hero Image
Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9AT, यहां मिलेगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कुछ दिनों पहले सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि Xiaomi अपने एक सस्ते स्मार्टफोन Redmi 9AT पर काम कर रही है और इसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। अब कंपनी ने Redmi 9AT को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल स्पेन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल, अन्य देशों में इसके लॉन्च या उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। Redmi 9AT को इस साल जून में लॉन्च किए गए Redmi 9A का ही अपग्रेडेड वर्जन कहा जा रहा है, जिसमें कई खास फीचर्स की सुविधा दी गई है। 

Redmi 9AT की कीमत व उपलब्धता

Redmi 9AT को स्पेन में Vodafone की पार्टनरशिप के साथ लॉन्च किया गया है और यह Vodafone की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। Redmi 9AT स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज मॉडल पर उपलब्ध होगा और इसकी कीमत €119 यानि करीब 10,336 रुपये है। इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

Redmi 9AT के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9AT में 6.53 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है। कंपनी का यह बजट सेंट्रिक स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।

Redmi 9AT का कैमरा और बैटरी

Redmi 9AT में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए यूजर्स को 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप की बात करें तो Redmi 9AT में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसे माइक्रोयूएसबी पोर्ट से चार्ज कर सकते हैं।