Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi Buds 5C: 36 घंटे की लंबी बैटरी और टॉप क्लास साउंड क्वालिटी के साथ आता है रेडमी का नया बड्स, मिलेंगे खास फीचर्स

रेडमी ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया नॉइस कैंसिलेशन बड को लॉन्च कर दिया है। हम Redmi Buds 5C की बात कर रहे हैं जिसमें कई खास फीचर दिए जा रहे हैं। इसे एक चार्ज करने पर 7 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इस फोन की कीमत 2000 रुपये से कम है और इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ Xiaomi की वेबसाइट पर खरीदा जा सकेगा।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Thu, 11 Jul 2024 05:29 PM (IST)
Hero Image
Redmi Buds 5C में है कई खास फीचर जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नए डिवाइस यानी Buds 5C को पेश किया है। कंपनी का ये नया प्रोडक्ट इसके वायरलेस ऑडियो के पोर्टफोलियो को बेहतर बनाएगा। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) कई खास फीचर्स के साथ आता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहतर विकल्प है।

बेसिक फीचर्स की बात करें तो इसमें कुल 36 घंटे की बैटरी लाइफ, 40dB तक के नॉइज कैंसिलेशन और बेहतरीन साउंट क्वालिटी मिलती है। आइये इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Buds 5C की कीमत

  • सबसे पहले कीमत की बात करें तो इस डिवाइस को आप के 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • कंपनी ने Redmi Buds 5C को तीन कलर ऑप्शन- एकॉस्टिक ब्लैक, बास व्हाइट और सिम्फनी ब्लू में पेश किया गया है।
  • इस डिवाइस की सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी।
  • इस डिवाइस को Xiaomi की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और उनके रिटेल स्टोर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Flip 6 Launch: दो स्टोरेज ऑप्शन और दमदार कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का नेक्स्ट जेन फ्लिप फोन, कमाल के हैं फीचर्स

Redmi Buds 5C के फीचर्स

  • फीचर्स की बात करें तो Redmi Buds 5C में 40dB तक का हाइब्रिड ANC फीचर मिलता है और यह SBC और AAC कोडेक्स को भी सपोर्ट करता है।
  • इसके अलावा इनमें एक डेडिकेटेड ट्रांसपेरेंसी मोड है जिसे Xiaomi Earbuds ऐप के जरिए टॉगल किया जा सकता है।
  • कंपनी की मानें तो TWS ईयरबड्स में 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर हैं और यह 5 साउंड प्रोफाइल : स्टैंडर्ड, एन्हांस ट्रेबल, एन्हांस बास, एन्हांस वॉयस और एक कस्टम मोड का सपोर्ट भी मिलता है।
  • Redmi Buds 5C में यूजर को IP54 रेटिंग मिलती है। वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.3 और Google के फीस्ट पेयर फीचर हैं।
  • यूज़र कुछ चुनिंदा Xiaomi और Redmi फोन पर ऑडियो शेयरिंग फीचर को भी सक्षम कर सकते हैं और शेयर किए गए म्यूजिक प्लेबैक के लिए दो Redmi Buds 5C को कनेक्ट कर सकते हैं।
  • बैटरी फीचर की बात करें तो Redmi Buds 5C को एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे और केस के साथ 36 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम मिलता है।