Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi Note 11 SE 6 GB RAM के साथ भारत में हुआ लांच, जानिए फोन के सभी फीचर्स और कीमत

Redmi Note 11SE Xiaomi ने Redmi Note 11 SE को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 6 GB रैम और 64 GB इंटरनल मौजूद है। जानिए फोन के सभी फीचर्स विस्तार से।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Fri, 26 Aug 2022 12:11 PM (IST)
Hero Image
redmi note 11 se photo credit- Redmi India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 11SE: Xiaomi ने भारत में अपना Redmi Note 11 SE के नाम से अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यूं तो इसके कुछ फीचर्स कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर लांच से पहले ही बता दिये थे लेकिन अब इसके फीचर्स के साथ कीमत भी आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है।

Redmi Note 11 SE के फीचर्स

• डिस्प्ले – इस फोन में 6.43 इंच की स्क्रीन से Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में 1080 × 2400 पिक्सल का रेजल्यूशन है। 

• प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G95 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है।

• कैमरा – कंपनी ने इस फोन में quad कैमरा सेटअप दिया है। इस स्मार्टफोन में 64 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का तीसरा डेप्थ कैमरा और 2 MP का चौथा मैक्रो कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ लगा हुआ मिलता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।

• रैम और इंटरनल स्टोरेज- इस फोन में 6 GB की रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

• ओएस – यह फोन Android 11 के साथ लांच हुआ है।

• बैटरी- इसमें 5,000 MAH की बैटरी लगी हुई है। इसके साथ ही फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

• रंग- Redmi Note 11 SE को कंपनी ने Cosmic White, Bifrost Blue, Space Black और Thunder Purple जैसे 4 रंगों में लांच किया है।

• अन्य फीचर्स- इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।

Redmi Note 11 SE की कीमत और उपलब्धता 

Redmi Note 11 SE के 6 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है। फोन की पहली सेल 30 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है।