Move to Jagran APP

Samsung Galaxy S10 Lite, Note 10 Lite 32MP सेल्फी कैमरे के साथ मिड रेंज में हुए लॉन्च

Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के पिछले दिनों कई लीक्स सामने आए थे।

By Harshit HarshEdited By: Updated: Sat, 04 Jan 2020 11:29 AM (IST)
Hero Image
Samsung Galaxy S10 Lite, Note 10 Lite 32MP सेल्फी कैमरे के साथ मिड रेंज में हुए लॉन्च
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने पिछले साल लॉन्च हुए दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के अफोर्डेबल फोन्स लॉन्च कर दिए हैं। Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के पिछले दिनों कई लीक्स सामने आए थे। इन दोनों स्मार्टफोन्स में अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन्स सिलसिलेवार तौर पर ग्लोबल बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। जल्द ही इन दोनों अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स को भारत में भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन दोनों समार्टफोन्स को 7 जनवरी से शुरू हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में डिस्प्ले किया जाएगा। Samsung Galaxy S10 Lite को तीन कलर ऑप्शन्स प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है, जबकि Samsung Galaxy Note 10 Lite को भी तीन कलर ऑप्शन्स ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए गए हैं।

Samsung Galaxy S10 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल दिया गया है। फोन में सुपर AMOLED इनफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो RAM ऑप्शन्स 6GB और 8GB के साथ आता है और इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 48+12+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में सुपर फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Samsung Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसे भी ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 12+12+12 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स Samsung Galaxy S10 Lite की तरह ही दिए गए हैं। फोन के साथ S-Pen भी ऑफर किया जा रहा है।