Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sony का A8H 65 इंच 4K OLED TV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Sony A8H 4K OLED टीवी भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में है। यूजर्स को सोनी के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में 65 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इस टीवी में Acoustic Surface Audio सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस दिया गया है।

By Ajay VermaEdited By: Updated: Thu, 05 Nov 2020 03:29 PM (IST)
Hero Image
Sony A8H 4K OLED TV की फोटो कंपनी की वेबसाइट से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Sony ने अपना नया स्मार्ट A8H 4K OLED TV भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट टीवी में 65 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी को शानदार साउंड के लिए Acoustic Surface Audio सिस्टम मिला है, जिसमें दो सब वूफर मौजूद हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले A8G Bravia OLED 4K टीवी को ग्लोबल बाजार में उतारा था। 

Sony A8H 4K OLED TV की कीमत 

कंपनी ने Sony A8H 4K OLED टीवी की कीमत 2,79,990 रुपये रखी है। इस टीवी को सोनी के रिटेल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon India से खरीदा जा सकता है।

Sony A8H 4K OLED TV की स्पेसिफिकेशन

Sony A8H TV में 65 इंच का अल्ट्रा-एचडी ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इस टीवी में शानदार साउंड के लिए डॉल्बी Atmos और Acoustic Surface Audio सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी को सोनी के X1 अल्टीमेट पिक्चर प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Sony A8H टीवी में 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। इसके साथ ही टीवी को बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिला है। 

A8G Bravia OLED 4K टीवी

A8G Bravia OLED 4K टीवी की शुरुआती कीमत 249,900 रुपये है। इस टीवी इन आराउंड HDR फीचर दिया गया है। इसके अलावा यह प्रोसेसर X1 को सपोर्ट करता है। इसमें भी आप सुपर बिट मैपिंग 4K HDR का आनंद ले सकते हैं। इसमें ड्यूल डाटा बेस प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसके अन्य फीचर्स भी Sony A9G Bravia OLED 4K से मिलते हैं। यह भी एंड्रॉइड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही आप इसमें स्टैंडर्ड डिफिनिशन (SD), हाई डिफिनिशन (HD) और 4K क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।