Move to Jagran APP

TAGG Verve Neo Hitman Edition: रोहित शर्मा के दीवानों के लिए Tagg ने लांच की नई स्मार्टवॉच

TAGG Verve Neo Hitman Edition Hitman के नाम से मशहूर रोहित शर्मा पर भारतीय कंपनी Tagg ने एक नई स्मार्टवॉच लांच की है। TAGG Verve Neo Hitman Edition के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानिए विस्तार से।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 05:15 PM (IST)
Hero Image
TAGG Verve Neo Hitman Edition photo credit- Tagg India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। TAGG Verve Neo Hitman Edition:  भारतीय कंपनी Tagg अब तक कई स्मार्टवॉच लांच कर चुकी है। लेकिन अब कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के दीवानों के लिए एक खुशखबरी ले कर आई है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित पर कंपनी ने TAGGXRohitSharma कलेक्शन लांच करने की घोषणा की है। इस कलेक्शन से Hitman Edition के नाम से स्मार्टवॉच आएगी। कंपनी ने पहली स्मार्टवॉच TAGG Verve Neo Hitman Edition भी लांच कर दी है। कंपनी ने इसे रोहित शर्मा के सहयोग से बनाया है।

घड़ियों के शौकीन हैं कप्तान रोहित 

क्रिकेटर और Tagg के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें घड़ियों का बहुत शौक है। उन्होंने कहा आज के टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टवॉच हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। TAGG की टीम और रोहित ने स्मार्टवॉच के इस नए हिटमैन एडिशन पर एक साथ काम किया है।

TAGG Verve Neo Hitman Edition के फीचर्स

  • यह स्मार्टवॉच हृदय गति (Heart Rate) और रक्त ऑक्सीजन के स्तर (Blood Oxygen Level) को मापने का फीचर भी दिया गया है।
  • टैग की यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आई है जो इसे डस्ट, स्वेट और वॉटर रेजिस्टेंस बताती है।
  • इसमें 1.69 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है।
  • स्मार्टवॉच Android और IOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • इसमें क्रिकेट समेत 45 स्पोर्ट्स मोड दिये गए हैं।
  • यह ब्लू और ब्लैक कलर के साथ बाज़ार में उपलब्ध हुई है।
  • बैटरी- कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है।
  • अन्य फीचर्स – इस स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन अलर्ट, स्लीप मॉनिटरिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

TAGG Verve Neo Hitman Edition की कीमत

TAGG Verve Neo Hitman Edition की MRP तो कंपनी ने 5,999 रुपये रखी है लेकिन कंपनी इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2,199 रुपये में बेच रही है।