Move to Jagran APP

अब एक्स पर नहीं दिखेंगी न्यूज की हेडलाइन, Elon Musk के इस फैसले का मीडिया ग्रुप पर दिखेगा असर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इस बार कंपनी के मालिक Elon Musk ने एक और बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव का प्रभाव प्लेटफॉर्म और मीडिया ग्रुप के संबंधों को प्रभावित कर सकता है। बता दें कि अब प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए न्यूज आर्टिकल में हेडलाइन और लिंक के बजाय बस एक इमेज दिखाई देगी।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Fri, 06 Oct 2023 08:53 AM (IST)
Hero Image
X पर शेयर किए गए न्यूज आर्टिकल में हेडलाइन और लिंक के बजाय बस एक इमेज दिखाई देगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर पर अधिकार कर लिया था, जिसके बाद से लोगों ने इसमें कई बड़े बदलाव देखें है। यहां तक कि मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम भी बदल दिया है। इसे अब एक्स के नाम से जानते हैं।

अब खबर आ रही है कि प्लेटफॉर्म पर न्यूज को शेयर करने पर उसकी हेडलाइन नहीं दिख रही है। यानी कि एक्स पर यूजर्स द्वारा साझा किए गए न्यूज आर्टिकल से अब हेडलाइन को हटा लिया गया हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मीडिया ग्रुप से खराब होंगे संबंध

  • जैसा कि हम जानते हैं मस्क हमेशा से लेगेसी मीडिया के खिलाफ रहे हैं, उनका मानना है कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) लोगों तक सूचना पहुंचाने का सही जरिया है।
  • जिसके चलते मीडिया ग्रुप्स के साथ पहले से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संबंध रहे हैं। अब इस नए कदम के साथ यह और भी अधिक प्रभावित हो सकता है।
  • इसके साथ ही मस्क के व्यवहार और मीडया के खिलाफ दिए गए भाषणों के कारण कुछ मीडिया ग्रुप्स ने एक्स पर कुछ भी पोस्ट करना पूरी तरह से बंद कर दिया है।
  • मस्क ने एक पोस्ट किया कि मैं अब लगभग कभी भी पुरानी खबरें नहीं पढ़ता। किसी ऐसी चीज़ के बारे में 1,000 शब्द पढ़ने का क्या मतलब है, जो कई दिन पहले ही एक्स पर पोस्ट की गई थी?

यह भी पढ़ें- Elon Musk खरीदने जा रहे नया आईफोन? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने iPhone 15 के लिए कही ये बात

क्या है बदलाव का कारण

  • कंपनी का कहना है कि ये बदलाव केवल प्लेटफार्म को और बेहतर दिखाने और एस्थेटिक लुक देने के लिए किया गया है।
  • अब समाचार और अन्य लिंक केवल पिक्चर के रूप में दिखाई देते हैं, जिनके साथ कोई टेक्स्ट नहीं होता है। केवल एक इमेज होगी, जिसमें वॉटरमार्क होगा।

बीते कुछ महीनों में कापी बदला ट्विटर

  • पिछले साल मस्क ने 44 बिलियन डॉलर के डील के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर का अधिग्रहण किया था ।
  • उस समय से अब तक प्लेटफॉर्म में कई बदलाव दिखाई दिए है, जिसमें नाम बदलने से लेकर इसका नाम बदलने से लेकर पेड सर्विस लाने तक बहुत कुछ शामिल है।
  • इसके अलावा कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से भी निकल दिया है।
  • इतना ही नहीं कंपनी ने वाशिंगटन पोस्ट और CNN जैसे मेन मीडिय आउटलेट के पत्रकारों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

यह भी पढ़ें- X प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए फ्री यूजर्स को देंगे होंगे पैसे, Elon Musk जल्द कर सकते हैं एलान