Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apple Mac यूजर्स के लिए WhatsApp का नया एलान, App Store से कर सकते हैं ऐप डाउनलोड

WhatsApp for Mac एपल के macOS यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का नया वर्जन रोलआउट हो चुका है। मैक यूजर्स वॉट्सऐप को मैक ऐप स्टोर (Mac App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने एपल यूजर्स के लिए यह जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी है।मैकओएस के लिए ऐप का बीटा वर्जन इस साल की शुरुआत में ही रिलीज किया गया था।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Wed, 08 Nov 2023 01:40 PM (IST)
Hero Image
Apple Mac यूजर्स के लिए WhatsApp का नया एलान, ऐसे करें ऐप डाउनलोड

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल के macOS यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का नया वर्जन रोलआउट हो चुका है। मैक यूजर्स वॉट्सऐप को मैक ऐप स्टोर (Mac App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने एपल यूजर्स के लिए यह जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी है।

ऐप का बीटा वर्जन इसी साल हुआ था पेश

मालूम हो कि मैकओएस के लिए ऐप का बीटा वर्जन इस साल की शुरुआत में ही रिलीज किया गया था। इसी के साथ यूजर्स के लिए अगस्त में ही स्टेबल वर्जन रोलआउट किया गया।

— WhatsApp (@WhatsApp) November 6, 2023

इस स्टेबल वर्जन के साथ मैक यूजर्स को ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर की सुविधा पेश की गई थी।

App Store से भी कर सकते हैं ऐप डाउनलोड

मैक यूजर्स वॉट्सऐप को Mac App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। मैक यूजर्स के लिए पेश हुए इस ऐप में आईओएस जैसे ही फंक्शन देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ेंः खोज-खोज कर हो जाएंगे परेशान, नहीं मिलेगा WhatsApp ग्रुप डिलीट करने का ऑप्शन; पहले जरूरी है ये काम

मैक यूजर्स इन फीचर्स का कर सकते हैं इस्तेमाल

  1. मैक यूजर्स वॉट्सऐप के साथ अब 32 मेंबर्स के साथ ग्रुप ऑडियो कॉल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. मैक यूजर्स वॉट्सऐप के साथ 8 मेंबर्स के साथ ग्रुप वीडियो कॉल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. मैक यूजर्स वॉट्सऐप के साथ अब ऐप बंद होने पर भी इनकमिंग नोटिफिकेशन पा सकते हैं।
  4. मैक यूजर्स वॉट्सऐप पर कॉल हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।
  5. एपल यूजर्स के वॉट्सऐप दूसरे यूजर्स की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा।

मैक यूजर्स App Store से ऐसे करें WhatsApp इन्स्टॉल

  • सबसे पहले Mac App Store पर विजिट करना होगा।
  • सर्च टैब पर WhatsApp Messenger टाइप करना होगा।
  • अब Get और Install पर क्लिक करना होगा।
  • ऐप डाउनलोड करने के बाद ओपन कर Get Started पर क्लिक करना होगा।
  • अब फोन पर वॉट्सऐप ओपन कर लिंक्ड डिवाइस से स्कैनर ऑन करना होगा।
  • मैक पर QR Code को स्कैन करना होगा।
  • इसके बाद अपनी सुविधा के मुताबिक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।