Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chrome यूजर्स को मिली चेतावनी, पर्सनल डेटा से लेकर सिस्टम सिक्योरिटी तक, सब पर मंडरा रहा है खतरा

भारत की सुरक्षा एजेंसी Cert-In ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें Chrome यूजर्स को वार्निंग दी है। अगर आप वेब ब्राउजर में इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके डिवाइस और डेटा पर खतरा हो सकता है। इसके अलावा एजेंसी ने यह भी बताया कि आप इस समस्या को कुछ टिप्स को फॉलो करके दूर कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Fri, 17 Nov 2023 01:05 PM (IST)
Hero Image
Chrome यूजर्स को मिली चेतावनी, यहां जानें डिटेल ( फोटो जागरण)

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। साइबर सिक्योरिटी आज के समय में एक अहम समस्या है, जिसको लेकर हर देश की सरकार सजग रहती है। फिलहाल एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि भारत की सिक्योरिटी एजेंसी Cert-In ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए वार्निंग जारी की है।

इस एडवाइजरी में Chrome यूजर्स के लिए चिंता जाहिर करते हुए Cert-In ने डेटा और सिस्टम सिक्योरिटी के लिए खतरे की जानकारी दी है। इस कमी को CIVN-2023-0343 के रुप में पहचाना गया है, जिसे 15 नबंवर को पब्लिश किया गया था।

हो सकती है ये समस्याएं

  • एजेंसी ने बताया कि इन कमियों के कारण यूजर्स को बहुत सी समस्याएं हो सकती है। साइबर अपराधी आपके डिवाइस पर मनमाना कोड एग्जिक्यूट कर सकते हैं।
  • इसपर पूरी तरह कंट्रोल करने के लिए आपके सिस्टम में सर्विसेज को डिनायल में ला सकते हैं।
  • Chrome के वेब ऑडियो कॉम्पोनेंट में उपयोग के बाद यह समस्या हो रही है। इसका फायदा स्कमर्स रिमोटली भी उठा सकते है।
  • यह आपको बरगलाकर खासतौर पर तैयार की गई वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें- iOS यूजर्स के लिए बदली ये सुविधा! Google खत्म कर रहा है ये ऑप्शन, जानें क्या होगा यूजर्स पर असर

बता दें कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले सॉफ्टवेयर की लिस्ट में ये वर्जन शामिल है-

  1. Linux और Mac के लिए 119.0.6045.123 के पहले के वर्जन
  2. Windows के लिए 119.0.6045.123/.124 के पहले के वर्जन

कैसे रहे सुरक्षित

  • Cert-In ने इन यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय बताए है। सबसे पहले आपको अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट करने की सलाह दी गई है
  • इसके लिए आप Google Chrome को लिनक्स और मैक के लिए वर्जन 119.0.6045.123 या बाद के संस्करण में अपडेट कर सकते हैं।
  • वहीं विंडोज़ के लिए आपको इसे वर्जन 119.0.6045.123/.124 या बाद के वर्जन में अपडेट करना है।

यह भी पढ़ें-  Google Chrome यूजर्स के लिए फिर बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानें कैसे रहें सुरक्षित