Move to Jagran APP

Find My Device: गुम हुए फोन को खोज निकालेगा गूगल का ये फीचर, एक क्लिक में लॉक होगा डिवाइस; डेटा कर सकेंगे इरेज

How to Use Google Find My Device एंड्राइड डिवाइस को खोजने के लिए गूगल की ओर से यूजर्स के एक खास फीचर को पेश किया जाता है। यह फीचर Find My Device है। यह फोन की सेटिंग्स में मौजूद एक फीचर है। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaPublished: Mon, 24 Apr 2023 06:00 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2023 06:00 PM (IST)
Find My Device Setting For Android Users, Pic Courtesy- Jagran Graphics

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल अपने यूजर्स के लिए के लिए कई तरह की सुविधाओं को पेश करता है। एंड्राइड यूजर्स के लिए कई फीचर्स और रोलआउट किया जाता है। वहीं कुछ बेहतरीन फीचर्स रोलआउट तो हो चुके होते हैं, लेकिन बहुत कम यूजर्स को इन फीचर्स की जानकारी होती है। इस आर्टिकल में गूगल के Find My Device फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है Find My Device

Find My Device टेक कंपनी गूगल की ओर से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश एक फीचर है। इस फीचर का इस्तेमाल यूजर अपने डिवाइस को खोजने के लिए कर सकता है।

यह सेटिंग एंड्रॉइड डिवाइस पर गूगल अकाउंट से साइनअप करने के साथ ही मौजूद होती है।

किन डिवाइस को खोजने में मिलती है मदद

गूगल के इस फीचर की मदद से यूजर अपने किसी भी एंड्रॉइड डिवाइस जैसे कि फोन, टैबलेट और वियर ओएस वॉच को खोने की स्थिति में खोज सकता है। इतना हीं नहीं, इस फीचर की मदद से यूजर खोए हुए डिवाइस को लॉक करने से लेकर उसमें मौजूद डेटा को भी दूर बैठे इरेज करने की सुविधा मिलती है।

Find My Device फीचर के लिए किन चीजों की जरूरत

इस फीचर का इस्तेमाल कर खोए हुए डिवाइस को लोकेट किया जा सकता है। हालांकि, इस सुविधा के लिए कुछ सेटिंग्स का ऑन होना जरूरी है।

Find My Device फीचर के जरिए खोए हुए डिवाइस को खोजने के लिए गूगल अकाउंट से साइन इन करना जरूरी है। इसके अलावा, एंड्रॉइड डिवाइस केवल तभी लोकेट किया जा सकता है, जब डिवाइस में लोकेशन फीचर ऑन हो।

इसके अलावा, Find My Device फीचर भी ऑन होना जरूरी है। खोए हुए डिवाइस को खोजने के लिए डिवाइस की बैटरी चार्ज्ड होना जरूरी है। इसी तरह, डेटा या वाईफाई ऑन होना भी जरूरी है।

अगर डिवाइस बंद है तो Store recent Location के जरिए डिवाइस की लास्ट लोकेशन जानी जा सकती है। हालांकि, इसके लिए Store recent Location एनेबल होना जरूरी है।

गूगल प्ले पर डिवाइस विजिबल होना जरूरी है।

डिवाइस लॉक करने और डेटा इरेज के लिए किन चीजों की जरूरत

डिवाइस को लॉक करने के लिए डिवाइस की बैटरी चार्ज्ड होना जरूरी है। इसी तरह, डेटा या वाईफाई ऑन होना भी जरूरी है। Find My Device फीचर के जरिए खोए हुए डिवाइस को लॉक करने के लिए गूगल अकाउंट से साइन इन करना जरूरी है।

गूगल प्ले पर डिवाइस विजिबल होना जरूरी है। इसके अलावा, एंड्रोइड डिवाइस को केवल तभी लॉक और डेटा इरेज किया जा सकता है, जब डिवाइस में Find My Device फीचर ऑन हो।

दूर बैठे किसी दूसरे डिवाइस की मदद से करें लॉक और डेटा इरेज

  • एंड्रॉइड डिवाइस को खोजने के लिए सबसे पहले ब्राउजर पर android.com/find वेबसाइट पर जाना होगा।
  • गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा।
  • एक से ज्यादा डिवाइस होने पर खोए हुए डिवाइस को सेलेक्ट करना होगा।
  • एक से ज्यादा यूजर प्रोफाइल के केस में पर्सनल प्रोफाइल के ऑप्शन पर आना होगा।
  • खोए हुए डिवाइस पर सिस्टम की ओर से एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
  • इस नोटिफिकेशन की मदद से डिवाइस की लोकेशन गूगल मैप के जरिए देखी जा सकती है।
  • डिवाइस नहीं मिलने की स्थिति में लास्ट लोकेशन की जानकारी ली जा सकती है।
  • Enable lock and erase अपीयर होने पर इस पर टैप कर सकते हैं।

रिंग बजा कर कर खोज सकते हैं डिवाइस

खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइस के डाटा को डिलीट करने के अलावा साउंड के जरिए डिवाइस खोजा जा सकता है।इस के लिए यूजर को बताए गए प्रॉसेस में ही Play Sound का ऑप्शन मिलता है।

इस ऑप्शन पर टैप करने से 5 मिनट की अवधि तक डिवाइस पर फुल वॉल्युम में रिंग जाती है। डिवाइस साइलेंट और वाइब्रेशन मोड पर होने के बावजूद भी डिवाइस रिंग करता है।

कैसे करें Find My Device फीचर ऑन

  • Find My Device फीचर ऑन करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स पर जाना होगा।
  • यहां Security के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • यहां Find My Device सेटिंग पर टैप कर ऑन कर सकते हैं।

इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर से Find My Device ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें, Find My Device फीचर के ज्यादा फायदों के लिए स्मार्टफोन की लोकेशन ऑन होना जरूरी है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.