Move to Jagran APP

आपके बर्थडे पर Google दिखाएगा Doodle, यहां जाने क्रिएट करने का तरीका

आप अक्सर Google के होम पेज पर डूडल देखते होंगे। जिन्हें खास मौकों पर गूगल की तरफ से क्रिएट किया जाता है। लेकिन कभी न कभी तो आपके जेहन में सवाल आया होगा कि डूडल कैसे क्रिएट करते हैं तो हम यहां आपको अपने बर्थडे के लिए डूडल बनाने का तरीका बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh SinghUpdated: Fri, 05 Jan 2024 02:30 PM (IST)
Hero Image
गूगल पर डूडल क्रिएट करने का तरीका
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आपने नोटिस किया होगा कि Google खास इवेंट्स पर डूडल दिखाता है। जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। गूगल के द्वारा खास मौकों पर एनिमेटेड और स्टेटिक टाइप के डूडल यूजर के होम पेज पर दिखाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह के गूगल डूडल आप भी क्रिएट कर सकते हैं। हम यहां आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

डूडल क्रिएट करने का तरीका

  • डूडल क्रिएट करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। जिन्हें नीचे बताया गया है।
  • सबसे पहले (https://doodles.google/creating-a-doodle/) पर जाना होगा।
  • यहां टॉप बॉटम में क्रिएटिंग डूडल और लाइब्रेरी का ऑप्शन मिलेगा।
  • यहां आपके सामने लाइब्रेरी का ऑप्शन आएगा, जिस पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने बर्थडे, फॉर्मेट, कलर और टॉपिक सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा।
  • यहां आपको वही डेट डालनी है जिस दिन आपको गूगल होम पेज पर डूडल देखना है।
  • यह सब प्रॉसेस पूरा करने के बाद गूगल के डेटाबेस में ये डेट सेव हो जाएगी और जिस दिन के लिए आपने डूडल सेव किया होगा।
  • वह उसी दिन आपके होम पेज पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें- 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग , 16GB रैम और 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus का ये खास फोन, यहां जानें जरूरी खूबियां

कैसे दिखते हैं गूगल पर डूडल

गूगल दुनिया भर के यूजर्स के लिए खास मौकों पर डूडल दिखाता है, जो खुद गूगल की तरफ से ही क्रिएट किए जाते हैं। हालांकि जैसे एनिमेटेड डूडल गूगल पर दिखते हैं, वैसे आप भी आसानी से क्रिएट कर सकते हैं और जिस दिन के लिए आप इसे क्रिएट करेंगे वह उसी दिन आपको गूगल होम पेज पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- आया जबरदस्त AI Model, कोविड का नया वेरिएंट आने से पहले ही कर देगा भविष्यवाणी