Move to Jagran APP

Netflix पर कंटेंट सर्च करने से लेकर पेमेंट तक हर काम में होगा हिंदी का इस्तेमाल, ऐसे बदलें प्लेटफॉर्म की भाषा

Netflix user interface from English to Hindi कई बार नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करने के दौरान यूजर को प्लेटफॉर्म की भाषा को लेकर परेशानी आती है। अगर आप भी नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल यूजर को नेटफ्लिक्स यूजरइंटरफेस इंग्लिश से हिंदी में बदलने का ऑप्शन भी मिलता है। यह सेटिंग Netflix.com पर जाकर की जा सकती है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 30 Jul 2023 07:51 AM (IST)
Hero Image
Netflix user interface from English to Hindi
नई दिल्ली, टेक डेस्क। ओटीटी स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं। भारत की ही बात करें तो देश में नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का आंकड़ा 60 लाख से ज्यादा है।अगर आप भी नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

नेटफ्लिक्स में भाषा को लेकर आती है परेशानी

नेटफ्लिक्स एक अमेरिकन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस है। ऐसे में यूजर को नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करने के लिए प्राइमरी लैंग्वेज के रूप में इंग्लिश का ही ऑप्शन मिलता है।

हालांकि, कई बार यूजर को नेटफ्लिक्स के सभी ऑप्शन इंग्लिश के साथ ठीक तरह से इस्तेमाल में परेशानी आती है। ऐसे में यूजर चाहता है कि उसे अपनी पसंद और समझ की भाषा में ही कंटेंट सर्च करने की सुविधा मिले।

नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल हिंदी में भी किया जा सकता है

क्या आप जानते हैं, नेटफ्लिक्स पर यूजर को कंटेंट सर्च करने से लेकर पेमेंट तक सारे ऑप्शन हिंदी में भी इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। अगर आप नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल टीवी, वेब या मोबाइल के जरिए करते हैं तो नेटफ्लिक्स का इंटरफेस अपनी मनपसंद भाषा में बदल सकते हैं।

भाषा बदलने के लिए यूजर को एक अपनी मनपसंद भाषा को Netflix.com पर जाकर सेव करने की जरूरत होती है।

इस आर्टिकल में आपको नेटफ्लिक्स यूजर इंटरफेस को मनपसंद भाषा में बदलने का ही पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं-

नेटफ्लिक्स यूजरइंटरफेस को इंग्लिश से हिंदी में कैसे बदलें

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर वेब ब्राउजर की मदद से Netflix.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद नेटफ्लिक्‍स अकाउंट में साइन-इन करना होगा।
  • यहां प्रोफाइल सेलेक्ट करने के बाद मैनेज प्रोफाइल्‍स पर आना होगा।
  • अब लैंग्वेज ड्रॉप डाउन मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
  • मेन्यू से हिंदी को सेलेक्ट करना होगा।
  • हिंदी को सेलेक्ट करने के बाद लैंग्वेज को सेव करना होगा।
  • सेव करने के साथ ही आप नेटफ्लिक्स यूजरइंटरफेस को अपनी पसंदीदा लैंग्वेज के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे।