Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुराना पंखा भी बन जाएगा Smart Fan, बेड पर बैठे-बैठे ही रिमोट से कर पाएंगे कंट्रोल; बस खरीद लें ये डिवाइस

नॉर्मल सीलिंग फैन को स्मार्ट फैन (Smart Fan) बनाने के लिए आपको कुछ डिवाइस खरीदने होंगे। आजकल मार्केट में अनेकों ऐसे डिवाइस आ चुके हैं जो नॉर्मल पंखे को भी स्मार्ट फैन में बदल सकते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो महंगी कीमत होने के कारण स्मार्ट फैन खरीद नहीं पाते हैं। उनके लिए ये तरीका बेस्ट रहेगा। आप बेड से ही पंखे को ऑपरेट कर पाएंगे।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sun, 17 Mar 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
नॉर्मल फैन को स्मार्ट फैन कैसे बनाएं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई इलाकों में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। अधिकतर लोगों ने अपने कूलर, पंखों को सही करवाना शुरु कर दिया है तो बहुत से लोग नया खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके घर में पहले से सीलिंग फैन (Ceiling Fan) मौजूद है।

लेकिन वह अब स्मार्ट फैन खरीदना चाहते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आपका नॉर्मल फैन भी स्मार्ट फैन में बदला जा सकता है।

नॉर्मल फैन बनेगा स्मार्ट

नॉर्मल सीलिंग फैन को स्मार्ट फैन (Smart Fan) बनाने के लिए आपको कुछ डिवाइस खरीदने होंगे। आजकल मार्केट में अनेकों ऐसे डिवाइस आ चुके हैं जो नॉर्मल पंखे को भी स्मार्ट फैन में बदल सकते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो महंगी कीमत होने के कारण स्मार्ट फैन खरीद नहीं पाते हैं। उनके लिए ये तरीका बेस्ट रहेगा। आप बेड से ही पंखे को ऑपरेट कर पाएंगे।

खरीदना होगा डिवाइस

नॉर्मल पंखे को स्मार्ट बनाने के लिए आपको ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट या अमेजन से एक प्रोडक्ट खरीदना होगा। आप रिमोट कंट्रोल स्विच फोर लाइट सर्च करना है और आपके सामने अनेकों डिवाइस आ जाएंगे। जिन्हें आप खरीद सकते हैं। कुछ ऐसे भी डिवाइस यहां मिल जाएंगे जो Wi-Fi और IR ब्लास्टर सपोर्ट के साथ आते हैं।

इन्हें एलेक्सा से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस डिवाइस को पंखे के साथ जोड़ने के लिए आपको इलेक्ट्रिशियन की मदद लेनी होगी। इसके अलावा खुद से भी इस डिवाइस को लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Motorola Edge 50 Pro नहीं हो रहा लॉन्च? इस चिपसेट के साथ आ रहा मोटोरोला का अपकमिंग Smartphone