Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Security Tips: फोन को करना चाहते हैं सिक्योर तो ऐसे लगाएं फेसलॉक, यहां जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

हम अपने फोन को सिक्योर रखने के लिए तरह-तरह के हथकंड़े अपनाते हैं। जहां कई पैटेर्न लॉक करते हैं तो कई फेस लॉक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपने फोन में फेस लॉक लगाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद के लिए यहां इसके प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
फोन में कैसे लगाए फेस लॉक, यहां जानें पूरा तरीका

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन कंपनियां इसमें फेस अनलॉक और पैटर्न लॉक का ऑप्शन देती है। ये आपके फोन को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एक्सेस करने से बचाता है। आपको बता दें कि एंड्रॉइड डिवाइस यूज करने वाले लोगों इन दोनों सिक्योरिटी के तरीके का इस्तेमाल करते हैं।

मगर जहां तक फेस लॉक का सवाल है वो एक आसान और ज्यादा सुरक्षित तरीका है। ऐसे में अगर आप भी अपने फोन में पैटर्न के बजाय फेस लॉक करना चाहते हैं तो हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें - AI Hacking: अगर सच में AI को हैक करना हुआ संभव, तो... OpenAI के आरोपों ने बढ़ाई चिंता

कैसे सेट करें फेस लॉक

  • सबसे पहले अपने फोन में सेटिग्स ऑप्शन को खोलें।
  • अब नीचे स्क्रॉल करने पर आपको सिक्योरिटी ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर पर टैप करें।
  • यह आपको 'सिक्योरिटी और लॉक स्क्रीन' या 'सिक्योरिटी और प्राइवेसी के रूप में लिस्ट किए जाते हैं।
  • अब
  • सिक्योरिटी सेटिंग्स के में 'फेस अनलॉक' या 'फेस रिकग्निशन' ऑप्शन ढूंढे।
  • अब इसपर टैप करके स्क्रीन पर बताए संकेतों को फॉलो करें।
  • यहां आपको अपना स्क्रीन पिन या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद 'फेस अनलॉक' चुनें और यहां आपको एक नई स्क्रीन दिखाई देगी, जो आपको अपने चेहरे को एक बॉक्स में सेट करने को कहेगी।
  • बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • एक बार प्रक्रिया पूरी होने पर आपके फोन में फेस लॉक एक्टिव हो जाएगा।

बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने फोन में फेस लॉक लगा सकते हैं। हालांकि आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा । जैसे कि फेसलॉक सेट करते समय उचित लाइट में रहे। साथ ही आंखों में चस्में आदि का इस्तेमाल ना करें इससे बाद में आपको फोनलॉक लगाने में समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें - बिल गेट्स ने हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के भारत विकास केंद्र का किया दौरा