Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sanchar Saathi: खोया हुआ फोन मिल गया वापस, ऐसे करें फटाफट Unblock

फोन चोरी या गुम हो जाए तो सबसे पहली सलाह डिवाइस को ब्लॉक करने की ही दी जाती है। फोन में मौजूद डेटा की सिक्योरिटी के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है। वहीं क्या हो जब आप अपना खोया हुआ फोन सही सलामत वापस पा लें। ऐसी स्थिति में खोए हुए डिवाइस को अनब्लॉक करने के बारे में सोच सकते हैं।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 26 Jun 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Sanchar Saathi: चोरी या गुम हुआ फोन मिल जाए वापस तो तुरंत ऐसे अनब्लॉक करें डिवाइस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोन चोरी हो जाए या खो जाए तो डिवाइस में मौजूद डेटा की सिक्योरिटी के लिए इसे तुरंत ब्लॉक कर देने की सलाह दी जाती है।

चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक करने की सुविधा भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल पर मिलती है। संचार साथी पोर्टल का इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

गुम हुआ फोन मिल जाए तो तुरंत करें अनब्लॉक

लेकिन यही चोरी या गुम हुआ फोन मिल जाए तो डेटा वापस पाना भी जरूरी होता है। ऐसे में सवाल यह कि क्या इस फोन को अनब्लॉक किया जा सकता है।

इस सवाल का जवाब है हां, चोरी या गुम हुआ फोन वापस मिल जाए तो इसे अनब्लॉक करवाया जा सकता है। इस काम के लिए भी भारत सरकार का संचार साथी पोर्टल काम आता है।

ये भी पढ़ेंः Sanchar Saathi: गुम हो गया है स्मार्टफोन तो तुरंत करें ये काम, सरकार के इस पोर्टल के जरिए हर चीज होगी आसान

इस आर्टिकल में चोरी या गुम हुए फोन को वापस पाने पर इसे अनब्लॉक करवाने का ही पूरा तरीका बता रहे हैं-

गुम हुआ फोन वापस मिले तो ऐसे करें अनब्लॉक

  • सबसे पहले संचार साथी पोर्टल (https://sancharsaathi.gov.in/) पर आना होगा।
  • अब स्क्रॉल डाउन कर Citizen Centric Services पर आना होगा।
  • यहां Block Your Lost/Stolen Phone ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Un-block Found Mobile ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज ओपन होने पर रिक्वेस्ट आईडी, मोबाइल नंबर और अनब्लॉक करवाने का कारण बताना होगा।
  • कैप्चा कोड एंटर कर, OTP के लिए किसी फोन नंबर को दर्ज करना होगा।
  • अब OTP दर्ज कर आगे की जानकारियों को दर्ज कर फोन को अनब्लॉक करवा सकते हैं।

फोन अनब्लॉक करवाने के लिए यह भी जरूरी

यहां समझने की जरूरत है कि चोरी या गुम हुआ फोन वापस मिलने पर अनब्लॉक तभी करवाया जा सकता है जब इसे पहले संचार साथी पर ब्लॉक करवाया गया होगा। क्योंकि फोन को अनब्लॉक करने के लिए रिक्वेस्ट आईडी की जरूरत होगी। जिसे फोन ब्लॉक करवाने के साथ ही पाया जा सकता है।