Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Google Lens: टेक्स्ट नहीं, इमेज से खोजें इंटरनेट पर जानकारियां, गूगल लेंस PC और Smartphone पर ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं इंटरनेट पर टेक्स्ट ही नहीं इमेज के जरिए भी जानकारियां खोजी जा सकती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसी दूसरी भाषा में लिखे टेक्स्ट को समझ नहीं पा रहे हैं तो टेक्स्ट को अपनी भाषा में समझा जा सकता है। इसके लिए बस एक पिक्चर क्लिक करने की जररूत होगी। दरअसल गूगल अपने यूजर्स को गूगल लेंस की सुविधा भी देता है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Mon, 04 Mar 2024 12:54 PM (IST)
Hero Image
Google Lens: टेक्स्ट नहीं, इमेज से खोंजे इंटरनेट पर जानकारियां, ऐसे करें गूगल लेंस इस्तेमाल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल सर्च का इस्तेमाल आज के समय में हर दूसरा इंटरनेट यूजर कर रहा है। किसी भी सवाल का जवाब हो या किसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना हो, हर काम के लिए गूगल सर्च काम आता है।

क्या आप जानते हैं गूगल पर टेक्स्ट के अलावा, इमेज के जरिए भी डिटेल्स सर्च की जा सकती हैं। जी हां हम यहां गूगल लेंस की ही बात कर रहे हैं।

गूगल लेंस कैसे आता है काम

गूगल लेंस के जरिए किसी इमेज को लेकर डिटेल जानकारियां पाई जा सकती हैं। गूगल लेंस का इस्तेमाल कर एक पिक्चर क्लिक करते हैं तो उस इमेज से जुड़ी सारी जानकारियां स्क्रीन पर नजर आती हैं।

उदाहरण के लिए किसी ब्रांड का लोगो नजर आने पर एक पिक्चर के जरिए इसकी पहचान की जा सकती है। इसी तरह दूसरी भाषा में लिखे टेक्ट्स को अपनी भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकता है।

अच्छी बात ये है कि आप गूगल लेंस का इस्तेमाल पीसी और फोन दोनों डिवाइस पर कर सकते हैं-

पीसी में ऐसे करें Google Lens का इस्तेमाल

पीसी में गूगल लेंस का इस्तेमाल गूगल क्रोम के साथ किया जा सकता है। इसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले क्रोम में किसी इमेज को ओपन करना होगा।
  2. अब राइट क्लिक के साथ Search image with Google ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब पीसी पर राइट साइड में एक मिनी विंडो ओपन हो जाएगी।
  4. इस विंडो को एक्सपैंड बटन से बड़ा किया जा सकता है।
  5. अब इमेज को लेकर जो भी जानकारियां चेक करना चाहते हैं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Honor Choice Watch की पहली सेल हुई लाइव, फटाफट चेक करें कीमत और खूबियां

Smartphone में गूगल लेंस ऐसे करें इस्तेमाल

  1. फोन में गूगल लेंस को गूगल सर्च के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है-
  2. इसके लिए सबसे पहले फोन में गूगल सर्च पर आना होगा।
  3. अब सर्च बटन के राइट साइड पर माइक्रोफोन के साथ कैमरा नजर आता है।
  4. दरअसल, यह कैमरा आइकन ही गूगल लेंस है।
  5. इस कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा।
  6. जैसे ही कैमरा आइकन पर क्लिक करते हैं कैमरा ऑन हो जाएगा।
  7. अब किसी भी इमेज को क्लिक कर उस इमेज से जुड़ी जानकारियां पा सकते हैं।