Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2024: तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर ऐसे पाएं हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट

तिरंगे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर आप भी हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट पा सकते हैं। इस सर्टिफिकेट को भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ओर से ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। दरअसल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा चरण 9 अगस्त को शुरू हो चुका है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। यह अभियान देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न का एक अहम हिस्सा है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:00 AM (IST)
Hero Image
तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर पाएं सर्टिफिकेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा चरण 9 अगस्त को शुरू हो चुका है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। भारत सरकार की यह पहल देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न का एक अहम हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मंच पर एक साथ लाना है। यह इस अभियान का तीसरा वर्ष है। इस अभियान को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 2022 में पहली बार शुरू किया गया था। अभियान के तहत भारत सरकार नागरिकों को हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने को लेकर प्रोत्सााहित कर रही है।

तिरंगे के साथ सेल्फी करें अपलोड

हर भारतीय संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ओर से दिए जा रहे हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को पा सकता है। इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन ही पाया जा सकता है। इसके लिए आपको तिरंगे के साथ अपनी एक सेल्फी अपलोड करने की जरूरत होगी।

इस आर्टिकल में हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट पाने का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं-

  • सबसे पहले भारत सरकार की हर घर तिरंगा अभियान वेबसाइट (https://harghartiranga.com/) पर आना होगा।
  • अब Upload Selfie पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपने नाम, मोबाइल नंबर और देश-राज्य की जानकारी देनी होगी।
  • अब तिरंगे के साथ अपनी फोटो क्लिक करनी होगी।
  • अब इस फोटो को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
  • जैसे ही आप फोटो अपलोड कर लेते हैं I authorize the use of my picture on the portal को रीड कर सबमिट कर दें।
  • अब generate certificate ऑप्शन पर क्लिक कर अपना सर्टिफिकेट पा सकते हैं।
  • इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर शेयर भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी की अपील पर नौ करोड़ से अधिक लोगों ने सेल्फी की अपलोड, हर घंटे बन रहे नये रिकॉर्ड

भारतीय ध्वज संहिता 2002 और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971, तिरंगे के ठीक तरह से इस्तेमाल, प्रदर्शन और फहराने को लेकर जानकारी देते हैं-

  • सही क्रम- तिरंगे में केसरिया पट्टी सबसे ऊपर, उसके बाद बीच में सफेद और नीचे हरा रंग होना चाहिए।
  • सही तरीका- तिरंगे को कभी भी उल्टा नहीं फहराया जाना चाहिए।
  • ध्वज की स्थिति- हमेशा अच्छी स्थिति वाले ध्वज का इस्तेमाल करना चाहिए; फटे या क्षतिग्रस्त ध्वज को नहीं फहराया जाना चाहिए।
  • प्रदर्शन प्रोटोकॉल- ध्वज को हमेशा सीधा रखना चाहिए और यह कभी भी झुका हुआ नहीं होना चाहिए।
  • सम्मानजनक इस्तेमाल- ध्वज को सजावट या पोशाक, वर्दी या सहायक वस्तु के हिस्से के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
  • आकार अनुपात- ध्वज का आकार हमेशा 3:2 अनुपात में होना चाहिए।