Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha election 2024 results: वोट की काउंटिंग देखें लाइव, ऐसे चेक कर सकते हैं लेटेस्ट अपडेट

आज देश भर की निगाहें लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर हैं। 4 जून यानी आज 543 सीटों के लिए 8 बजे से वोटिंग शुरू हो रही है। यह लोकसभा चुनाव पिछली बार की तरह ही 7 चरणों में हुआ है। चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू हुए और 1 जून 2024 तक चले। लोकसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर अपडेट भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:05 AM (IST)
Hero Image
Lok Sabha election 2024 results: वोट की लाइव काउंटिंग देखें लाइव

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज देश भर की निगाहें लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर रहने वाली हैं। 4 जून यानी आज 543 सीटों के लिए 8 बजे से वोटिंग शुरू हो रही है।

यह लोकसभा चुनाव पिछली बार की तरह ही 7 चरणों में हुआ है। चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू हुए और 1 जून 2024 तक चले। अगर आप भी चुनाव के नतीजों को लेकर उत्सुक हैं तो लेटेस्ट अपडेट इन तमाम तरीकों से चेक कर सकते हैं-

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट

लोकसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर सभी अपडेट के लिए इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट ट्रेंड सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपडेट चेक कर सकते हैं।

वोटर हेल्पलाइन ऐप करें चेक

भारत निर्वाचन आयोग के ऑफिशियल वोटर हेल्पलाइन ऐप को भी चेक किया जा सकता है। वोटर हेल्पलाइन ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित, जागरण के साथ मिलेगा पल-पल का अपडेट

सिनेमा हॉल में देखें लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के नतीजों को सिनेमा हॉल में जाकर भी लाइव देखा जा सकता है। मूवीमैक्स (MovieMax) चुनाव के नतीजों को लाइव शोकेस कर रहा है।

मूवीमैक्स के महाराष्ट्र में मौजूद थियेटर में चुनाव रिजल्ट को देखा जा सकता है। यह Election Results 2024 टाइटल के साथ 6 घंटे का इवेंट होगा। इवेंट आज सुबह 9 बजे से शुरू होगा। टिकट ऑनलाइन बुक की जा रही हैं।

यूट्यूब चैनल पर देखें लाइव कवरेज

आज लोकसभा चुनाव के रिजल्ट कई न्यूज और यूट्यूब चैनल पर कवर किए जा रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चुनाव की कवरेज रहेगी।

चुनाव की लाइव कवरेज दैनिक जागरण के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के साथ भी देख सकते हैं। इसके अलावा, जागरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है।