Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित, जागरण के साथ मिलेगा पल-पल का अपडेट

आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। एग्जिट पोल्स में मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। वहीं चुनाव आयोग सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू करने जा रहा है। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। आज का दिन भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत के फैसला को लेकर खास होगा।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:06 AM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। मणगणना का सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसी के साथ आज रण के मैदान में उतरे हजारों प्रत्याशियों का फैसला हार-जीत के साथ होने वाला है।

आम चुनाव से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए जागरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट जारी होगा-

लाइव ब्लॉग करें चेक

जागरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर आज चुनाव को लेकर लाइव ब्लॉग चलाया जा रहा है। वेबसाइट पर विजिट करने के साथ ही होम पेज पर पहली बड़ी खबर चुनाव के नतीजे रहेंगे।

लिंक पर क्लिक करने के साथ ही चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: आ गई फैसले की घड़ी! अगले 5 साल NDA या I.N.D.I.A... किसकी बनेगी सरकार?

किसके साथ किसका मुकाबला

वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव 2024 टैब पर क्लिक करने के साथ आप अपने राज्य के साथ बड़े मुकाबलों को चेक कर सकते हैं। यहां राज्य चुनने का विकल्प मिलेगा।

राज्य को चुनने के साथ ही किस सीट पर कौन प्रत्याशी है और किससे साथ मुकाबला हो रहा है, की जानकारी मिलेगी।

हर राज्य का अपडेट

हर राज्य का अलग से अपडेट चेक करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर ही LIVE अपडेट कॉलम के साथ अपना राज्य चुन कर राज्य की बड़ी और लेटेस्ट खबरें चेक की जा सकेंगी।

खास आकर्षण

वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव 2024 टैब पर क्लिक कर स्क्रॉल डाउन कर नीचे की ओर आएंगे तो खास आकर्षण टैब के साथ लोकसभा चुनाव से जुड़ी खास खबरें पढ़ सकते हैं।

यहां भारत के सभी प्रधानमंत्री ( 1947-2024) की जानकारी उनकी शिक्षा, जन्मतिथि, पार्टी और वोट प्रतिशत के साथ चेक कर सकते हैं।

चुनाव शेड्यूल 2024

लोकसभा चुनाव 2024 टैब पर क्लिक कर चुनाव तारीख के साथ चुनाव शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 7 चरणों में हुए इस चुनाव का पूरा शेड्यूल चेक किया जा सकता है।

जैसे ही आप फेज चुन लेते हैं आपके सामने राज्य और सीटों की जानकारी आ जाएगी। 7 चरणों में कुल 543 सीटों की जानकारी ली जा सकती है।