Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung के इस फोन को मिल रहा Android 14 अपडेट फीचर्स से लेकर कीमत तक, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

Samsung अपने कस्टमर्स एक खुशखबरी है जिसके तहत Samsung Galaxy A13 4G को Android 14 अपडेट आधारित OneUI 6.1 मिल रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि Galaxy A13 एक बजट फोन है जिसमें आपको 5000mAh की बैटरी 128GB स्टोरेज और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको इसके लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Sat, 20 Jan 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
Samsung galaxy A13 को मिल रहा एंड्रॉइड 14 अपडेट, यहां जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है। इन डिवाइस में प्रीमियम, मिड रेंज और बजट फ्रेंडली तीनों तरह के स्मार्टफोन शामिल किए गए है। बजट फोन की लिस्ट में एक नाम सैमसंग गैलेक्सा A13 4G का भी है, जिसे अब Android 14 आधारित OneUI 6.1 अपडेट मिल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि A13 को केवल दो प्रमुख ओएस अपग्रेड मिलना है, जिससे एंड्रॉइड 14 इसके लिए आखिरी अपडेट है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

इन यूजर्स को मिलेगा अपडेट

  • बता दें कि यह अपडेट केवल कोरियाई यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को अपने फ़ोन की सेटिंग > सॉफ़्टवेयर अपडेट मेनू के माध्यम से अपडेट को फर्मवेयर वर्जन A135NKSU5DWL5 के रूप में पा सकते हैं।
  • फिलहाल ये अपडेट अभी अन्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आगे इसे उन्य देशों में पेश किया जाएगा।
  • बता दें कि इस डिवाइस को भारत में अमेजन पर 16,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। 

यह भी पढ़ें - iPhone 16 और iPhone 16 Pro के कैमरा को लेकर ये जानकारी आई सामने, मिल सकता है ये झकास फीचर

मिलेंगे कई अपडेट

  • जानकारी के लिए बता दें कि इस नए अपडेट के साथ आपको बहुत से सुधार दिए जाएंगे। इस अपडेट के साथ क्विक पैनल का उपयोग करना अब आसान हो गया है, जो आपकी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सेटिंग्स पर आपको तुरंत लेकर जाएगा।
  • इस अपडेट के साथ कंपनी ने इमोजी लाइब्रेरी को अपडेट कर दिया गया है, जिससे आपके लिए मैसेज भेजना और भी अधिक मज़ेदार हो जाएगा।
  • इसके अलावा आपको एक नया, स्पष्ट डिफॉल्ट फॉन्ट, मीडिया प्लेयर विजेट में डॉयनामिक वेवफार्म के साथ एक अच्छा नया रूप है,और अब आप लॉक स्क्रीन वॉच विजेट के साइज, स्टाइल और प्लेसमेंट को कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • इसके अलावा कंपनी यूजर्स के लिए कुछ ऐप को नया लुक दिया है और ज्यादा बेहतर किया है, जिसमें गैलरी, इंटरनेट, मैसेज, फोन और रिमाइंडर जैसे ऐप्स शामिल हैं।
  • फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी A13 4G में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 8MP फ्रंट कैमरा, 50MP मुख्य सेंसर के साथ क्वाड-कैमरा रियर सेटअप, Exynos 850 प्रोसेसर, 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है।
  • इस डिवाइस में आपको 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इन डिवाइस में OneUI 6.1 अपडेट के साथ मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स, यहां देंखे लिस्ट