Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

iOS 17 Launch: क्या आपके iPhone को भी मिलेगा नया आईओएस अपडेट, जानने के लिए फॉलो करें ये लिस्ट

बीता हफ्ता Apple और उसकी फैन्स के लिए काफी मजेदार रहा है क्योंकि कंपनी ने अपनी नई आईफोन सीरीज यानी iPhone 15 को लॉन्च किया है। फिलहाल कंपनी ने अपने लेटेस्ट आईओएस यानी iOS 17 को भी लॉन्च कर दिया है। आज हम जानेंगे कि ये अपडेट किन-किन डिवाइस के साथ काम करेगा और इसे डाउनलोड कैसे किया जा सकता है।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Tue, 19 Sep 2023 08:56 AM (IST)
Hero Image
iOS 17 Launch: क्या आपके iPhone को भी मिलेगा नया आईओएस अपडेट, जानने में ये लिस्ट करेगी मदद

नई दिल्ली, टेक डेस्क। iPhone 15 सीरीज के लॉन्च के बाद अब Apple ने अपने लेटेस्ट iOS 17 को भी जारी कर दिया है। यह अपडेट iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सुधार के साथ -साथ नए फीचर्स लाता है। बता दें कि कंपनी ने इसकी घोषणा WWDC 2023 के दौरान ही कर दी थी।

अपडेट में कई खास फीचर्स होंगे, जिसमें लॉक स्क्रीन के लिए नए कस्टमाइड ऑप्शन, iMessage और FaceTime में सुधार, नए हेल्थ फीचर्स और स्टैंडबाय मोड आदि को शामिल किया गया है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि किन डिवाइस को ये नया अपडेट दिया जाएगा और आप इसे कैसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

iOS 17 से होंगे बड़े बदलाव

  • कंपनी का कहना है कि ये अपडेट चार पहलूओं पर आधारित है, जिसमें कम्युनिकेशन, शेयरिंग, इंटेलीजेंस इनपुट और एक्सपीरियंस शामिल है। यानी की नए iOS के साथ iPhone में कई बड़े बदलाव मिलेंगे। इतना की ये सुविधाएं इस साल के अंत में आ रही हैं।
  • ऐपल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडेरिघी ने कहा कि iOS 17 के साथ, हमने उन सुविधाओं पर गहराई से विचार करके iPhone को ज्यादा पर्सनल और सहज बना दिया है, जिन पर हम सभी हर दिन भरोसा करते हैं।

यह भी पढ़ें - iOS 17 Release: Apple ने रोलआउट किया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, iPadOS17 और watchOS10 भी हुआ पेश, ऐसे करें डाउनलोड

इस iPhones के साथ काम करेगा iOS 17

अब सवाल उठता है कि iOS 17 किन डिवाइस के साथ काम करेगा तो बता दें कि इसके लिए A12 बायोनिक चिप या उसके बाद के वर्जन की जरूरत है। इसका मतलब ये है कि iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को नया अपडेट नहीं मिलेगा। आइये उन डिवाइस के बारे में जानते हैं, जिनको नया अपडेट मिलेगा।

  • iPhone XR
  • iPhone XS
  • iPhone XS MAX
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 12 Mini
  • iPhone 12
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 13 Mini
  • iPhone 13
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone SE 2nd और 3rd जेन

iOS 17 को कैसे करें अपडेट

अगर आपका डिवाइस iOS 17 के साथ काम करेगा तो आप हमारे बताए स्टेप्स को फॉलो करके इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने iPhone पर सेटिंग ऐप खोलें।
  • अब जनरल मेनू पर जाएं।
  • इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट टैप करके ऑन स्क्रीन गाइड को फॉलो करें और आपका काम हो जाएगा।

इस बात का पूरा ध्यान रखें कि iOS अपडेट इंस्टॉल करने से पहले आपने अपने सभी डेटा का बैकअप ले लिया है। इसके अलावा iOS 17 इंस्टॉल करने के बाद ऐप स्टोर से सभी ऐप्स को अपडेट कर लें , इससे आपका डिवाइस बेहतर काम करेगा।

यह भी पढ़ें- iOS 17 में मिलते हैं ये खास सिक्योरिटी फीचर्स, जानिए आपके iPhones के लिए क्यों हैं जरूरी