Move to Jagran APP

White Goods: क्या होते हैं व्हाइट गुड्स और ब्राउन गुड्स, रोजाना इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते होंगे मतलब

व्हाइट गुड्स (White Goods) ऐसे होम अप्लायंसेज को कहा जाता है जो साइज में बड़े होते हैं और रोजमर्रा की जिदंगी में इस्तेमाल होते हैं। इसके उदाहरण के तौर वॉशिंग मशीन रिफ्रिजरेटर फ्रिजर डिशवॉशर और एयर कंडीशनर को ले सकते हैं। इस तरह के आइटम आमतौर पर व्हाइट होते हैं और यही वजह है कि इन्हें व्हाइट गुड्स कह दिया जाता है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Published: Mon, 01 Apr 2024 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2024 08:15 PM (IST)
व्हाइट गुड्स और ब्राउन गुड्स क्या होते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रोजमर्रा की जिंदगी में हम बहुत सी चीजें इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कुछ के बारे में तो हम जानते हैं। लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। जैसे व्हाइट गुड्स का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है, लेकिन इसके बारे में जब पूछा जाए तो वह नहीं बता पाएंगे। इस खबर में बताने वाले हैं कि व्हाइट गुड्स (White Goods) और ब्राउन गुड्स क्या होते हैं।

क्या होते हैं व्हाइट गुड्स?

व्हाइट गुड्स (White Goods) ऐसे होम अप्लायंसेज को कहा जाता है जो साइज में बड़े होते हैं और रोजमर्रा की जिदंगी में इस्तेमाल होते हैं। इसके उदाहरण के तौर वॉशिंग मशीन, रिफ्रिजरेटर, फ्रिजर, डिशवॉशर और एयर कंडीशनर को ले सकते हैं। इस तरह के आइटम आमतौर पर व्हाइट होते हैं और यही वजह है कि इन्हें व्हाइट गुड्स कह दिया जाता है।

कहने को तो आजकल मार्केट में अनेक रंगों में होम अप्लायंसेज देखने को मिल जाते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें व्हाइट् गुड्स ही कहा जाता है। इन्हें दैनिक काम करने के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। इनमें टूटफाट भी कम होती है।

सुविधाजनक होते हैं

इन उपकरणों के साथ प्रमुख समस्या यह है कि ये बहुत अधिक शोर करते हैं। व्हाइट गुड्स के साथ आने वाली तमाम समस्याओं के बावजूद, ऐसे कई लोग हैं जो उनका उपयोग करते हैं। इनके उपयोग का सबसे बड़ा कारण विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के उपकरणों और अन्य उत्पादों की आवश्यकता है। लोगों द्वारा व्हाइट गुड्स का उपयोग करने का एक और प्रमुख कारण यह है कि वे काफी सुविधाजनक होते हैं।

ब्राउन गुड्स क्या है?

व्हाइट गुड्स की तरह ही आपने कभी न कभी ब्राउन गुड्स (Brown Goods) के बारे में जरूर सुना होगा। दरअसल ये खास टर्म ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए यूज किया जाता है जो साइज में छोटे होते हैं। इसके उदाहरण के तौर पर लैपटॉप, रेडियो और डिजिटल मीडिया आइटम को ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Bar Code vs QR Code: कन्फ्यूजन होगा दूर! जानिए क्यूआर कोड और बार कोड में क्या होता है अंतर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.