Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WhatsApp Group एडमिन ही छोड़ दे ग्रुप तो क्या होगा, कंपनी किसे बनाती है नया Admin

क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप पर किसी भी ग्रुप को सीधे डिलीट नहीं किया जा सकता है। वॉट्सऐप ग्रुप को डिलीट करने से पहले इसे एक्जिट किया जाना जरूरी है। ग्रुप एग्जिट करने के बाद ही ग्रुप को डिलीट करने का ऑप्शन नजर आता है। सवाल यह कि जब भी ग्रुप मेंबर किसी ग्रुप को एग्जिट करता है तो क्या सभी मेंबर्स को इस बारे में जानकारी मिलती है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 04 Sep 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन लेफ्ट कर दे ग्रुप तो कौन बनता है नया Admin

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐप पर कई ग्रुप का हिस्सा भी होंगे। क्या आप वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट किए जाने के नियमों के बारे में जानते हैं। बहुत से ऐसे यूजर्स हैं, जिन्हें ग्रुप लेफ्ट करने के नियमों की जानकारी न के बराबर होगी। इस आर्टिकल में आपको वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट किए जाने को लेकर ही कुछ रोचक बातों को बता रहे हैं-

वॉट्सऐप ग्रुप डिलीट करने से पहले एक्जिट करना जरूरी

किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप को डिलीट करने से पहले इसे एक्जिट किया जाना जरूरी है। ग्रुप एग्जिट करने के बाद ही ग्रुप को डिलीट करने का ऑप्शन नजर आता है। सवाल यह कि जब भी ग्रुप मेंबर किसी ग्रुप को एग्जिट करता है तो क्या सभी मेंबर्स को इस बारे में जानकारी मिलती है। जवाब यह है कि जब भी ग्रुप मेंबर ग्रुप लेफ्ट करता है तो इसकी जानकारी केवल ग्रुप एडमिन को ही मिल पाती है। दूसरे मेंबर्स को इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है।

ग्रुप के दूसरे मेंबर लेफ्ट मेंबर का कैसे कर सकते हैं पता

अगर आप किसी ग्रुप के मेंबर हैं और आपको लग रहा है कि ग्रुप से किसी मेंबर ने लेफ्ट कर दिया है तो आप इस जानकारी को चेक कर सकते हैं। ग्रुप नेम पर टैप करने के बाद स्क्रॉल डाउन कर View Past Members पर टैप कर सकते हैं। यहां उन मेंबर्स की लिस्ट नजर आती है, जो ग्रुप के मेंबर हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में नहीं हैं।

किसी भी ग्रुप मेंबर के ग्रुप लेफ्ट के करने के बाद छोड़े हुए ग्रुप में मेंबर की डिटेल्स को 60 दिन तक चेक किया जा सकता है। 2 महीने के बाद पास्ट पार्टिसिपेंट लिस्ट में मेंबर की डिटेल्स रिमूव हो जाती है।

ये भी पढ़ेंः Meta AI से WhatsApp पर चैट करना होगा आसान, जल्द वॉइस मोड के साथ अपनी आवाज में कर सकेंगे बात

ग्रुप एडमिन छोड़ दे ग्रुप तो क्या होगा

एक सवाल यह भी है कि अगर वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन ही ग्रुप लेफ्ट कर दे तो क्या होगा। वॉट्सऐप इस सवाल का जवाब भी देता है। वॉट्सऐप का कहना है कि अगर एडमिन वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट कर देता है तो दूसरे किसी मेंबर को एडमिन चुन लिया जाता है। किस मेंबर को चुना जाएगा, यह तय नहीं होता है। कंपनी किसी भी मेंबर को एडमिन बना देती है। इस मेंबर को दोबारा ग्रुप में ऐड होने के लिए जरूरी होगा कि वह नए ग्रुप एडमिन से इसकी परमिशन ले।