Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किसी भी भाषा को समझना हुआ अब आसान, इस AI ऐप की मदद से चुटकियों में बनेगा काम

दो लोगों के बीच कम्युनिकेशन के लिए भाषा बाधा बन सकती है। हालांकि एआई के इस दौर में यह बाधा भी चुटकियों में दूर की जा सकती है। जी हां आप एआई ऐप की मदद से किसी भी भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर समझ सकते हैं। इतना ही नहीं एआई ऐप की मदद से आप दूसरे व्यक्ति को अपनी बात समझा सकते हैं।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 19 Jun 2024 11:30 AM (IST)
Hero Image
इस AI ऐप की मदद से भाषा को लेकर खत्म हो जाएगी बाधा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एआई का इस्तेमाल हर दूसरे काम में हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानो की बहुत से कामों में एक बड़ी मदद साबित हो रहे हैं।

इसी कड़ी में जहां भाषा दो लोगों के बीच बातचीत करने को लेकर एक बड़ी बाधा बन सकती है, एआई के साथ इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

जी हां, अगर आपके फोन में ट्रांसलेशन के लिए एआई ऐप मौजूद है तो आप किसी भी भाषा को आसानी से समझ सकते हैं और दूसरों को अपनी बात समझा भी सकते हैं। ट्रांसलेशन के लिए आप अपने फोन में भारत सरकार का भाषिणी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है भाषिणी

राष्ट्रीय भाषा प्रौद्योगिकी मिशन (NLTM) भाषिणी को सरकार ने जुलाई 2022 में लॉन्च किया था। भाषिणी प्लेटफ़ॉर्म के जरिए भारतीय नागरिकों को अलग-अलग भाषाएं ट्रांसलेट कर समझने की सुविधा मिलती है। भाषिणी AI मॉडल और API पर आधारित प्लेटफॉर्म है।

भाषिणी ऐप कहां से करें डाउनलोड

भाषिणी ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को Bhashini (Beta) के नाम से खोजा जा सकता है। ऐप के ठीक नीचे MeitY, Government Of India लिखा नजर आ जाएगा। इस ऐप को install बटन पर टैप कर डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः PM Kisan 17th Installment: 9.26 करोड़ से ज्यादा किसानों के घर आई खुशियां, Kisan-eMitra से पूछें मन में आए सवाल

भाषिणी ऐप कैसे करें इस्तेमाल

एक बार ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं तो इसमें वॉइस, टेक्स्ट, कॉन्वर्स जैसे ऑप्शन नजर आ जाएंगे। ट्रांसलेशन के लिए दो भाषाओ को चुना जा सकता है, पहली भाषा जो आपको आती है, दूसरी वह जिसमें आपको ट्रांसलेशन चाहिए।

अपनी भाषा में मैसेज टाइप करने के बाद ट्रांसलेट के बटन पर टैप कर लेते हैं तो नीचे बॉक्स में आपको चुनी हुई भाषा में सेम वही टेक्स्ट मिल जाता है। टेक्स्ट के अलावा, आप वॉइस के जरिए भी अपनी भाषा को किसी दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

भाषिणी ऐप पर आपको इंग्लिश के अलावा, बांग्ला, डोगरी, कोंकणी, गुजराती, हिंदी, मैथिली, मराठी से अपनी भाषा में ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है।