Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPI AutoPay Request Scam: ऑटो पे रिक्वेस्ट से हो रहे हैं स्कैम, कहीं आप भी तो नहीं बन रहे शिकार

बीते कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट का स्तर बहुत बदल गया है। अब ज्यादातर लोग कैश के बदले यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण ऑनलाइन ट्रांजैक्शन काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है। इसके साथ ही लोगों की सुरक्षा और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही अब UPI ऑटो पेमेंट रिक्वेस्ट स्कैम लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
UPI AutoPay Request Scam- ऑटो पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से चेक करें यूपीआई आईडी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले एक दशक में डिजिटलाइजेशन के चलते लोगों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर जागरूकता आई और इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ऐसे में लोगों में UPI ट्रांजैक्शन को लोकप्रियता बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ये पेमेंट की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बना देता है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCA) ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 2024 में UPI द्वारा लगभग 20.64 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया है। इससे ये बात तो तय है कि हजारों-लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मगर आज कल एक नया स्कैम सामने आया है, जो UPI ऑटो पेमेंट रिक्वेस्ट स्कैम के नाम से जानते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्या है UPI ऑटो पेमेंट

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI आपको QR कोड और UPI ID सिस्टम के साथ ऑनलाइन पेमेंटको बहुत आसान बना दिया है। मगर हमारे कुछ पेमेंट के लिए हमें एक निश्चित अवधि का इंतजार करना होता है और कभी-कभी हम इसके बारे में भूल जाते हैं। ऐसे में UPI ऑटो पेमेंट सुविधा काम आती है।

  • बता दें कि NPCI ने 2020 में ‘UPI ऑटो-पे’ फीचर को पेश किया था।
  • ये फीचर मोबाइल रिचार्ज, म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट, लोन, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, इलेक्ट्रिसिटी पेमेंट या यहां तक की OTT सब्सक्रिप्शन प्लान को सही समय पर ऑटोमेटिकली पे कर देता है।
  • इसके लिए आपको कुछ सेटिंग्स करनी होगी और पेमेंट का समय और तारीख पर ये पेमेंट आपके अकाउंट से कट जाती है।
  • ये आपको लेट फी और अन्य तरह की जुर्माने से सुरक्षित रहने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें - इमरजेंसी में बहुत काम आते हैं Apple के 4 आपातकालीन फीचर्स, iPhone ही नहीं Watch में भी है सुविधा

क्या है UPI ऑटो-पे रिक्वेस्ट स्कैम

  • अब जो अगला सवाल हमारे दिमाग में आता है कि ये UPI ऑटो-पे रिक्वेस्ट स्कैम क्या है और कैसे काम करता है।
  • स्कैमर्स इसके जरिए लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। इसमें स्कैमर्स यूजर को ऑटो-पे रिक्वेस्ट भेजते हैं।
  • इसके बाद ये आपको कोई कारण बताकर इसमें फंसाने का प्रयास करते हैं।
  • इसमें खासकर बिजली का बिल न जमा होने और OTT का सब्सक्रिप्शन खत्म होने को कारण बताया जाता है।
  • ये ऑटो पेमेंट रिक्वेस्ट ऐसी कंपनियों से आते हैं, जो आमतौर पर हर महीने आपसे कलेक्ट मनी या ऑटो-पे रिक्वेस्ट भेजती हैं।
  • चूंकि यूजर हर महीने इस तरह के रिक्वेंस्ट को देखते हैं तो वे आसानी से इसके झांसे में फंस कर इसकी अनुमति दे देते हैं।

इस स्कैम से कैसे बचें

हमारे लिए जरूरी है कि हम इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रहें। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस स्कैम से खुद को सुरक्षित रह सकते हैं। इन प्वॉइंट्स को ध्यान में रखकर आप सुरक्षित रह सकते हैं।

  • UPI ID से सीधे अपने बैंक अकाउंट को लिंक करने से बचें।
  • अकाउंट के बजाय ऑटो पेमेंट के लिए वॉलेट ऐप का इस्तेमाल करें।
  • इन वॉलेट में लिमिटेड पैसे रखें ताकि स्कैम की स्थिति में आप सुरक्षित रहें।
  • किसी भी ऑटो पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से पहले UPI ID और डिलेट चेक करें।
  • अगर आपको किसी अनजान सर्विस से ऑटो पे का रिक्वेस्ट आया है, तो इसे ओके न करें।

यह भी पढ़ें - Snapdragon 7 Gen 3 पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा नया वीवो फोन, स्लीक डिजाइन से लुभाएगा दिल