Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुबह आंख खुली और WhatsApp खोलते ही नजर आया अनजान ग्रुप, चैटिंग ऐप की इस सेटिंग की वजह से हो रहा ऐसा

WhatsApp Group Privacy Setting पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब अचानक आपको अकाउंट में एक नया ग्रुप दिखा हो। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी होनी चाहिए कि आपको कोई भी दूसरा वॉट्सऐप यूजर अपने ग्रुप का हिस्सा बना सकता है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Mon, 25 Sep 2023 12:40 PM (IST)
Hero Image
सुबह आंख खुली और WhatsApp खोलते ही नजर आया अनजान ग्रुप, जानिए क्यों हो रहा ऐसा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब अचानक आपको अकाउंट में एक नया ग्रुप दिखा हो। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।

वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी होनी चाहिए कि आपको कोई भी दूसरा वॉट्सऐप यूजर अपने ग्रुप का हिस्सा बना सकता है। इसके लिए आपके नंबर की जानकारी भर होना काफी है।

वॉट्सऐप यूजर की प्राइवेसी पर आ सकती है बात

अगर आप किसी फैमिली ग्रुप का हिस्सा बनते हैं तो यह परेशानी वाली बात नहीं है लेकिन क्या हो जब आप किसी ऐसे ग्रुप का हिस्सा बन जाएं जो पूरी तरह से आपके लिए अनजान हो।

ऐसे में यह आपकी प्राइवेसी से जुड़ी बात हो सकती है। अच्छी बात ये है कि वॉट्सऐप पर यूजर की प्राइवेसी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स की सुविधा मिलती है।

ग्रुप प्राइवेसी का इस सेटिंग के साथ रखें ख्याल

  • ऐसे रखें ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग का ख्याल
  • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
  • वॉट्सऐप पर राइट कॉर्नर पर तीन डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब ड्रॉप डाउन मेन्यू से Settings पर आना होगा।
  • अब Privacy के ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब स्क्रॉल डाउन कर Groups पर क्लिक करना होगा।
  • यहां Everyone, My Contacts, My Contact Except...के ऑप्शन मिलते हैं।
  • यहां सबसे पहले Everyone सेटिंग को बदलना होगा।
  • Everyone की जगह आप My Contacts या My Contact Except को चुन सकते हैं।

My Contacts के साथ केवल आपके कॉन्टेक्ट्स के पास आपको ग्रुप में एड करने का अधिकार होगा। वहीं My Contact Except ऑप्शन के साथ उन कुछ कॉन्टेक्ट को चुन सकते हैं, जिन्हें आप यह अधिकार नहीं देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः रात को सोने से पहले चेक करें ये सेटिंग, दिनभर में कितने घंटे चलाया WhatsApp; फोन की स्क्रीन पर दिखेगा डेटा

क्या होगा जब कोई अनजान बनाएगा ग्रुप

इस सेटिंग के साथ अगर कोई अनजान यूजर आपको ग्रुप में एड करना चाहेगा तो इसके लिए यूजर को पहले आपसे परमिशन लेनी होगी। किसी अनजान ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए आपको वॉट्सऐप अकाउंट पर इनविटेशन मिलेगा। आप अपनी सुविधा के मुताबिक ग्रुप का मेंबर बनना चुन सकते हैं।