Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इतना सस्ता हो गया Xiaomi का ये Tablet, डिस्काउंट के बाद इतनी कम हो गई है कीमत, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल

इस साल Xiaomi ने जून में अपने लेटेस्ट Xiaomi Pad 6 को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस डिवाइस पर डिस्काउंट दे रही है। Xiaomi ने इस टैब पर प्राइज कट की जानकारी दी है। बता दें कि इस डिवाइस पर आपको 2000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Thu, 16 Nov 2023 06:44 PM (IST)
Hero Image
Xiaomi Pad 6 पर मिल रहा है डिस्काउंट ( जागरण फोटो)

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने कुछ महीनों पहले अपने टैबलेट को लॉन्च किया था। ये कंपनी की लटेस्ट एंड्रॉइड डिवाइस है, जिस पर अब कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है। फिलहाल कंपनी ने इस डिवाइस के दोनो वेरिएंट पर दो हजार रुपये का प्राइज कट पेश किया है।

फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में आपको दो वेरिएंट मिलते हैं। इसके अलावा इस डिवाइस में 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलता है। आइये इस डिवाइस की नई कीमतों के बारे में जानते हैं।

Xiaomi Pad 6 की कीमत

  • जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि इस डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है।
  • 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत अब घटकर 24,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत घटकर 26,999 रुपये रह गई है।
  • ये डिवाइस दो कलर ऑप्शन मिस्ट ब्लू और ग्रेफाइड ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi Pad 6 की पहली सेल हुई लाइव, 3000 के बंपर डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं डिवाइस

मिलते हैं कई नए ऑफर्स

Xiaomi Pad 6 पर कंपनी कुल 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट ICICI और HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है।

Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस

  • Xiaomi Pad 6 में आपको 11-इंच का डिस्प्ले मिलता है. जिसमें 2880x1800 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मिलता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
  • कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल लेंस मिलता है। इसके अलावा इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 8840mAh बैटरी और 33W फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi से लेकर Apple iPad तक, इन Tablet पर मिल रहा 50% तक का बंपर डिस्काउंट; जानें तगड़ी डील्स