Move to Jagran APP

Apple AirPods के गुम होने पर अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, गैजेट खोजने में ये तरीके आएंगे काम

एप्पल के खास फीचर्स की मदद से मिसिंग Apple AirPods को खोजा जा सकता है। कंपनी अपने यूजर्स को फाइंड माई डिवाइस का ऑप्शन देती है जिसकी मदद से यूजर अपने मिसिंग डिवाइस को लोकेट कर सकते हैं। (फोटो- जागरण)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 29 Jan 2023 05:54 PM (IST)
Hero Image
You Can find missing Apple AirPods by find my device feature, Pic Courtesy- Jagran

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आइफोन निर्माता कंपनी अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग- अलग तरह के फीचर्स पेश करती है। अगर आप गलती से अपने Apple AirPods को कहीं खो देते हैं तो इसके लिए भी परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि प्रीमियम कंपनी के खास फीचर्स की मदद से इसे तुरंत खोजा जा सकता है।

एप्पल अपने यूजर्स को फाइंड माई डिवाइस का ऑप्शन देती है, जिसकी मदद से आप अपने मिसिंग डिवाइस को आसानी से खोज सकते हैं। आप अपने iPhone और iPad में इस सेटिंग को ऑन कर सकते हैं।

iPhone और iPad में ऐसे करें Find my device फीचर ऑन

  • इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले सेटिंग पर आना होगा।
  • यहां नाम और डिवाइस की जानकारी शेयर करनी होगी।
  • फाइंड माई डिवाइस में डिवाइस को सेलेक्ट कर फीचर को ऑन करना होगा।
  • इस तरह फाइंड माई नेटवर्क ऑन कर AirPods पर एक साउंड प्ले किया जा सकता है।

कहीं भूल जाएं डिवाइस तो मिलेगा अलर्ट

यही नहीं iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल्स में AirPods कहीं भूलने पर अलर्ट की सुविधा भी मिलती है। यूजर्स सेटिंग्स के जरिए AirPods से अलग होने की स्थिति में तुरंत अलर्ट मैसेज पा सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले फाइंड माई ऐप ऑपन करना होगा।
  • डिवाइस टैब पर AirPods को सेलेक्ट करना होगा।
  • नोटिफिकेशन में नोटिफाई वेन लेफ्ट बिहाइंड पर टैप करना होगा।
  • नोटिफाई वेन लेफ्ट बिहाइंड को टर्न ऑन करना होगा।

AirPods पर ऐसे प्ले होगा साउंड

इसके अलावा अगर आप अपने AirPods को कहीं रख कर भूल गए हैं और यह आपके किसी दूसरे एप्पल डिवाइस के नजदीक है तो भी इन्हें आसानी से खोजा जा सकता है। बशर्ते AirPods ब्लूटूथ से कनेक्ट हों। इनमें साउंड प्ले की जा सकती है।

  • इसके लिए सबसे पहले फाइंड माई ऐप ओपन करना होगा।
  • यहां डिवाइस टैब पर क्लिक करना होगा।
  • AirPods को चुनना होगा।
  • प्ले साउंड पर टैप करना होगा।

ये भी पढ़ेंः गूगल क्रोम पर Incognito mode होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित, सिक्योरिटी पर लगेगा पक्का ताला