Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला OnePlus स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार रुपये सस्ता, डिटेल में जानें क्या मिल रहा ऑफर

Smartphone Deal वनप्लस के स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहक खूब पसंद करते हैं। दिवाली के मौके पर एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये डील आपके काम की हो सकती है। OnePlus Nord 3 5G फोन में 50MP Sony IMX890 कैमरा मिलता है पर शानदार डील मिल रही है। आप भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Tue, 07 Nov 2023 10:58 AM (IST)
Hero Image
OnePlus के इस फोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस के स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहक खूब पसंद करते हैं। दिवाली के मौके पर एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये डील आपके काम की हो सकती है।

वनप्लस के एक शानदार फोन जिसमें कि 50MP Sony IMX890 कैमरा मिलता है, पर शानदार डील मिल रही है। ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो वनप्लस के इस फोन पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

कौन-सा फोन मिल रहा है सस्ता

दरअसल, वनप्लस के OnePlus Nord 3 5G पर अच्छी डील ऑफर की जा रही है। अमेजन से इस फोन की खरीदारी करते हैं तो 6 हजार रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

OnePlus Nord 3 5G फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को दिवाली फेस्टिव डील में 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 33,999 पड़ती है।

ये भी पढ़ेंः OnePlus Nord N30 SE: 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा वनप्लस का नया फोन? सामने आई नई जानकारी

OnePlus Nord 3 5G पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स

  1. OnePlus Nord 3 5G की खरीदारी ICICI Bank Credit Card से करने पर 2250 रुपये का एडिशनल फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
  2. ICICI Bank Credit Card से फोन की नॉन-ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इन्स्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।
  3. OnePlus Nord 3 5G फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदते हैं तो 29550 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

OnePlus Nord 3 5G की खूबियां

  • वनप्लस का यह फोन Android 13.1 बेस्ड OxygenOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
  • OnePlus Nord 3 5G में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP कैमरा मिलता है।
  • OnePlus का यह फोन 6.74 इंच 120 Hz AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है।
  • वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ आता है।
  • OnePlus Nord 3 5G में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, फोन 16GB रैम + 256 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी आता है।
  • OnePlus Nord 3 5G में 5000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।