Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अपने Samsung फोन को ऐसे करें One UI 6 Beta में अपडेट, यहां चेक करें सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट और फीचर

Samsung One UI 6 Beta update यदि आपके पास सैमसंग गैलेक्सी S23 S23+ या सैमसंग S23 अल्ट्रा है तो आप सैमसंग मेंबर्स ऐप के माध्यम से नया बीटा अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। गाइड शुरू करने से पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर सैमसंग मेंबर्स ऐप डाउनलोड करना होगा। अपडेट के दौरान किसी भी डेटा लॉस से बचने के लिए आप डेटा का बैकअप भी ले सकते हैं।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Fri, 18 Aug 2023 01:39 PM (IST)
Hero Image
वन यूआई 6 वर्तमान में कुछ स्पेशल सैमसंग हैंडसेट पर बीटा अपग्रेड के रूप में उपलब्ध है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वन यूआई 6 वर्तमान में कुछ स्पेशल सैमसंग हैंडसेट पर बीटा अपग्रेड के रूप में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज के यूजर्स वन यूआई का नया वर्जन अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस नए अपडेट में नए फीचर्स के साथ नए ओएस का आनंद ले सकेंगे।

Samsung फोन को मिला One UI 6 अपडेट

यदि आपके पास गैलेक्सी एस23 सीरीज का स्मार्टफोन है और आप संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी या दक्षिण कोरिया में रहते हैं, तो यह पता सकते हैं कि सैमसंग की एंड्रॉइड स्किन में क्या है। यदि आपके पास सैमसंग गैलेक्सी S23, S23+, या सैमसंग S23 अल्ट्रा है तो आप सैमसंग मेंबर्स ऐप के माध्यम से नया बीटा अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।

One UI 6 (Android 14) इन्स्टॉल करने के आसान स्टेप

गाइड शुरू करने से पहले, आपको अपने स्मार्टफोन पर Samsung मेंबर्स ऐप डाउनलोड करना होगा। अपडेट के दौरान किसी भी डेटा लॉस से बचने के लिए आप डेटा का बैकअप भी ले सकते हैं।

  1. सैमसंग मेंबर्स ऐप खोलें।
  2. यदि आप पहले बताए गए क्षेत्रों में रहते हैं, तो आपको कई बैनर या नोटफिकेशन दिखाई देंगी।
  3. One UI Beta Program बैनर पर क्लिक करें।
  4. उस नोटिफिकेशन को चुनें और फिर Register button पर टैप करें।
  5. आपसे प्रश्नों की एक सीरीज पूछी जाएगी. उनका उत्तर दें और फिर अंत में नामांकन चुनें।
  6. अब आपको नए बीटा OS अपडेट की सूचना मिलनी चाहिए। यदि नहीं, तो सेटिंग्स और सॉफ़्टवेयर अपडेट पेज पर जाएं।
  7. अपडेट का आकार 3GB से अधिक है। सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त स्टोरेज और बैटरी 50% से ऊपर है।
  8. अब अपडेट डाउनलोड करें और इसके इन्स्टॉल होने की प्रतीक्षा करें।

Samsung Galaxy S series

  • Samsung Galaxy S23 Ultra
  • Samsung Galaxy S23+
  • Samsung Galaxy S23
  • Samsung Galaxy S22 Ultra
  • Samsung Galaxy S22+
  • Samsung Galaxy S22
  • Samsung Galaxy S21 FE
  • Samsung Galaxy S21 Ultra
  • Samsung Galaxy S21+
  • Samsung Galaxy S21

Samsung Galaxy Z Series

  • Samsung Galaxy Z Fold 5
  • Samsung Galaxy Z Flip 5
  • Samsung Galaxy Z Fold 4
  • Samsung Galaxy Z Flip 4
  • Samsung Galaxy Z Fold 3
  • Samsung Galaxy Z Flip 3

Samsung Galaxy A series

  • Samsung Galaxy A73
  • Samsung Galaxy A72
  • Samsung Galaxy A54
  • Samsung Galaxy A53
  • Samsung Galaxy A52 5G
  • Samsung Galaxy A52s
  • Samsung Galaxy A34
  • Samsung Galaxy A33
  • Samsung Galaxy A24
  • Samsung Galaxy A23
  • Samsung Galaxy A14
  • Samsung Galaxy A13
  • Samsung Galaxy A04s

Samsung Galaxy M series

  • Samsung Galaxy M54
  • Samsung Galaxy M53 5G
  • Samsung Galaxy M33 5G
  • Samsung Galaxy M23

Samsung Galaxy F series

  • Samsung Galaxy F54
  • Samsung Galaxy F23
  • Samsung Galaxy F14 5G