Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moto G84 5G को मिला एंड्रॉइड 14 अपडेट, यूजर्स की प्राइवेसी और एक्सपीरियंस होगा बेहतर

लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 अपडेट में कई नए फीचर्स को प्राइवेसी और एक्सेसिबिलिटी के तौर पर जोड़ा गया है। अपडेट रोलआउट होने के बाद Moto G84 5G यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल गया है। इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। पहले फोन एंड्रॉइड 13 पर रन करता था। अपडेट कैसे इंस्टॉल करना है। आइए जानते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sat, 30 Mar 2024 11:58 AM (IST)
Hero Image
Moto G84 5G को एंड्रॉइड 14 अपडेट मिल गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने Moto G84 5G स्मार्टफोन के लिए भारत में एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फोन पिछले साल एंड्रॉइड 13 बेस्ड ओएस के साथ लॉन्च किया गया था। यूजर्स के लिए नया अपडेट UTC34.22-64-6 वर्जन के साथ 1.85GB साइज में उपलब्ध है। इसमें कई नए फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर जोड़ा गया है।

Moto G84 5G को मिला एंड्रॉइड 14 OS

लेटेस्ट अपडेट में कई नए फीचर्स को प्राइवेसी और एक्सेसिबिलिटी के तौर पर जोड़ा गया है। इस अपडेट में यूजर्स चुन सकते हैं कि कौन से फोटो और वीडियो ऐप्स एक्सेस करना है। यूजर्स अपनी लोकेशन साझा करने वाले ऐप्स के बारे में अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, और किसी अज्ञात ट्रैकर का पता चलने पर सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट में एक नई सुविधा शामिल है जो आने वाली सूचनाओं के लिए फोन को फ्लैश करती है और स्क्रीन पर कंटेंट को बढ़ाने के ऑप्शन में सुधार करती है। अपडेट में कुछ हेल्थ फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

कैसे करें अपडेट?

सबसे पहले सेटिंग ओपन करें और फिर अपडेट वाले सेक्शन पर जाएं।

यहां क्लिक करें अगर अपडेट उपलब्ध होगा तो उसे आप इंस्टॉल कर सकते हैं।

Moto G84 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.55 इंच pOled, 120hz,  (2400 x 1080 पिक्सल) 

प्रोसेसर- स्नैपड्रेगन 695

बैटरी- 5000 mAh, 33w

कैमरा- 50MP (OIS), सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का मिलता है। 

सेल्फी- 16MP

रैम/स्टोरेज- 12GB+256GB स्टोरेज

फोन को IP54 की रेटिंग भी दी गई है। 

ये भी पढ़ें- Vivo X Fold 3: भारत में जल्द लॉन्च होगा वीवो का फोल्डेबल फोन, जानिए क्या है अलग और खास