Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खतरे में एंड्रॉइड यूजर्स, इन दो ऐप्स का करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत करें डिलीट

Google Play Store पर कई ऐप Necro Trojan वायरस से प्रभावित हैं। ये दो ऐप Spotify और WhatsApp नाम से मॉडिफाई हैं। गूगल ने एक्शन लेते इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इससे पहले पॉपुलर गेम Minecraft में Trojan वायरस मिला था। इससे पहले 2019 में पीडीएफ क्रिएटर ऐप CamScanner में Necro Trojan वायरस मिला था। इस ऐप को 100 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Wed, 25 Sep 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
गूगल प्ले स्टोर में मौजूद दो ऐप में मिला खतरनाख वायरस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरी है। Google Play Store पर कई ऐप Necro Trojan वायरस से प्रभावित हैं। यह वायरस मोबाइल डिवाइस से यूजर्स का पर्सनल डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया गया है। डेटा चुराने के साथ ही यह आपके डिवाइस में चुपके से दूसरे मालवेयर ऐप्स इंस्टॉल कर देगा।

Google Play Store पर मौजूद दो ऐप में Necro Trojan वायरस कन्फर्म हैं। ये दो ऐप Spotify और WhatsApp नाम से मॉडिफाई हैं। गूगल ने एक्शन लेते इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इससे पहले पॉपुलर गेम Minecraft में Trojan वायरस मिला था।

पहले भी आ चुका ऐसा मामला

इसके साथ ही साल 2019 में पीडीएफ क्रिएटर ऐप CamScanner में भी Necro Trojan वायरस मिला था। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को करीब 100 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। हालांकि, बाद में कंपनी ने सिक्योरिटी पैच रोलआउट के साथ इस इश्यू को सॉल्व कर दिया था। इसके साथ ही दो और ऐप Wuta Camera और Max Browser में भी वायरस मिले थे। दोनों ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया था।

सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने पॉपुलर ऐप के मॉडेड वर्जन थर्ड पार्टी वेबसाइट या अनऑफिशियल तरीके से डाउनलोड करने को लेकर भी चिंता जाहिर की है। Necro Trojan वायरस कई सारे ऐप्स के मॉडेड वर्जन में मिला है। इनमें Spotify, WhatsApp, Minecraft, Stumble Guys, Car Parking Multiplayer, और Melon Sandbox जैसे ऐप्स शामिल हैं।

बचाव के लिए यूजर्स क्या करें

मालवेयर से अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए आपको ऐसी सभी ऐप्स को फोन से हटानी होंगी जो मॉडेड हैं या फिर अन-ऑफिशियल तरीके फोन में इंस्टॉल किए हुए हैं। हमारी सलाह रहेगी कि फोन में ऐप ऑफिशियल वेबसाइट या फिर गूगल प्ले स्टोर से ही इंस्टॉल करें।

आईफोन यूजर्स के लिए भी चेतावनी

CERT-In ने सभी iPhone और iPad यूजर्स के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें यूजर्स को लेटेस्ट iOS 18 और iPadOS 18 वर्जन यूज करने के लिए कहा गया है। सरकारी एजेंसी ने बताया कि iOS 18 और iPadOS 18 से पहले के वर्जन में कुछ खामियां देखने को मिली थी। इनका फायदा उठा कर स्कैमर्स यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुरा रहे हैं।